मोहसिन नकवी से आसिम मुनीर की टक्कर, भारत से हार के बाद पाकिस्तान में बवाल, PCB हेड की जाएगी कुर्सी?

IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2026 में भारत के हाथों मिली 61 रनों की करारी हार ने पाकिस्तान के क्रिकेट और राजनीतिक गलियारों में तूफान ला दिया है। खबर है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख (फील्ड मार्शल) आसिम मुनीर टीम के खराब प्रदर्शन और तैयारियों की कमी से बेहद नाराज हैं। इस हार का गाज अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर गिर सकती है, जिनकी छुट्टी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में पूरी तरह पस्त कर दिया। इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान सुपर-8 की रेस में पिछड़ गया है। 'न्यूज 18' की रिपोर्ट के अनुसार, जनरल आसिम मुनीर ने पाकिस्तानी टीम के की तैयारियों पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के रक्षा सचिव के जरिए अपनी चिंताएं साझा की हैं। हार के बाद से ही पाकिस्तान में माहौल गर्म है।

ind vs pak
Photo Credit: AI Carry Catcher Munir and Naqvi

क्यों खतरे में है मोहसिन नकवी की कुर्सी?

टीम का कुप्रबंधन: टीम चयन से लेकर खिलाड़ियों के गैर-जिम्मेदाराना बयानों तक, सेना प्रमुख पीसीबी के काम करने के तरीके से नाखुश हैं।

नाम का गलत इस्तेमाल: एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहसिन नकवी ने आईसीसी के प्रतिबंधों के डर पर जवाब देते हुए जनरल आसिम मुनीर के नाम का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, "हर कोई हमारे फील्ड मार्शल को जानता है।" रिपोर्ट के मुताबिक मुनीर इस बात से काफी गुस्से में हैं कि एक प्रशासनिक और खेल संबंधी मामले में बिना इजाजत उनका नाम घसीटा गया।

सुपर-8 की राह हुई मुश्किल

इस हार के साथ ही पाकिस्तान ग्रुप-ए की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गया है। अब उनकी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें पूरी तरह से नामीबिया के खिलाफ होने वाले आखिरी मैच पर टिकी हैं। अगर वहां भी कोई उलटफेर होता है, तो पाकिस्तान पूरी तरह इवेंट से बाहर हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+