6,6,6,6,6,6,6,6,6! शेफाली वर्मा ने भारत का सबसे तेज टी20 शतक ठोक रचा इतिहास, बांग्लादेश की निकली हेकड़ी

निशिन में एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि बांग्लादेश के गेंदबाज पूरी पारी के दौरान दबाव में नजर आए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए और बांग्लादेश के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा। इस बड़े स्कोर की सबसे बड़ी कहानी शेफाली का नाबाद शतक रहा।

शेफाली ने सिर्फ 49 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 9 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। यानी उन्होंने 66 रन सिर्फ बाउंड्री से जुटाए। उन्होंने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद अगले 25 गेंदों में 50 रन जोड़कर शतक पूरा कर लिया।

Shafali Verma

हरमनप्रीत के रिकॉर्ड की बराबरी

शेफाली का यह शतक भारतीय महिला T20I क्रिकेट के इतिहास में खास है। 49 गेंदों में शतक लगाकर उन्होंने हरमनप्रीत कौर के 49 गेंदों वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हरमनप्रीत ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था।

छक्कों के मामले में टॉप

इसलिए शेफाली के नाम अब भारत की महिला टीम के लिए T20I में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है। शेफाली वर्मा ने छक्कों का भी एक खास रिकॉर्ड बनाया है, वह टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्कों का आंकड़ा पार करके निकल गई हैं। शेफाली ने इस मामले में स्मृति मंधाना (100) को पीछे छोड़ दिया है।

दुनिया में कौन सबसे आगे?

अगर बात महिला T20I में पूर्ण सदस्य देशों की करें, तो सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन के नाम है। उन्होंने 2010 महिला T20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में शतक जड़ा था। उनका 38 गेंदों वाला रिकॉर्ड आज भी कायम है।

डॉटिन के बाद पूर्ण सदस्य देशों की प्रमुख तेज पारियों में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली का 46 गेंदों में शतक और इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट का 47 गेंदों में शतक शामिल है। भारत की ओर से हरमनप्रीत और अब शेफाली 49 गेंदों के साथ इस सूची में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+