बिना खेले एशियन गेम्स क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारत, अफगानिस्तान को क्यों किया गया बाहर?

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने अपने गोल्ड मेडल डिफेंस की शुरुआत मैदान पर उतरे बिना ही कर दी। भारत और अफगानिस्तान के बीच सोमवार को होने वाला क्वार्टर फाइनल बारिश की वजह से रद्द हो गया। लगातार खराब मौसम और मैदान की स्थिति ऐसी रही कि मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। नतीजा यह रहा कि भारत को बिना खेले ही सेमीफाइनल का टिकट मिल गया।

दरअसल इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं था। ऐसे में अगर क्वार्टर फाइनल का कोई नतीजा नहीं निकलने की स्थिति में ICC T20I रैंकिंग वाली टीम को अगले दौर में जगह मिलनी थी। भारत इस समय T20I रैंकिंग में अफगानिस्तान से काफी ऊपर है। यही नियम भारत के लिए निर्णायक साबित हुआ और बारिश ने मुकाबला खत्म कर दिया तो टीम इंडिया सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई।

asian games

भारत को अब कब खेलना है सेमीफाइनल?

भारतीय टीम अब 1 अक्टूबर 2026 को एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट का सेमीफाइनल खेलेगी। शेड्यूल के मुताबिक उस दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे-पहला सुबह और दूसरा दोपहर के सत्र में होगा। भारत किस सेमीफाइनल में खेलेगा और उसका सामने कौन होगा, यह बाकी क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के नतीजे तय करेंगे।

भारत के लिए यह टूर्नामेंट में एक असामान्य शुरुआत रही। टीम को गोल्ड मेडल की अपनी चुनौती आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर पसीना बहाने का मौका ही नहीं मिला। इससे पहले पाकिस्तान और हांगकांग के बीच पहला पुरुष क्वार्टर फाइनल भी बारिश के कारण बिना गेंद खेले रद्द हुआ था और पाकिस्तान ने बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

पिछले एशियन गेम्स में भी ऐसा हुआ था

पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल मैच में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं, उस समय बारिश के कारण फाइनल मैच नहीं हुआ था और टीम इंडिया ओ गोल्ड मेडल दिया गया था। भारत की रैंकिंग बेहतर होने के कारण ऐसा हुआ था। उसी नियम के तहत भारत को इस बार सेमीफाइनल में एंट्री मिली और अफगानिस्तानी टीम बाहर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+