World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले मिले कई सवालों के जवाब, इन 6 भारतीय खिलाड़ियों ने जीता फैंस का दिल
World Cup 2023, Indian Cricket Team: एशिया कप शुरू होने से पहले तक भारतीय टीम में कई तरह की खामियां नजर आ रही थी। लेकिन केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद टीम बिल्कुल संतुलित दिखाई पड़ रही है। भारत ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। अब भारत की नजर इस साल अपने घर पर होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है।
वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में खिलाड़ी: भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में नजर आ रहे हैं। शुभमन गिल, विराट कोहली और केएल राहुल ने एशिया कप में शतक लगाया। वहीं कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और ईशान किशन ने भी टीम के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली। जबकि गेंद के साथ कुलदीप यादव ने कमाल की परफॉर्मेंस देने का काम किया।

मिडल ऑर्डर की सुलझी गुत्थी: एशिया कप से पहले भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर को लेकर कई तरह के सवाल थे। श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन की वापसी से टीम को मजबूती मिली है। पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने नंबर पांच पर आकर टीम के लिए शानदार पारी खेलने का काम किया था। वहीं केएल राहुल ने भी नंबर चार पर आकर सुपरफोर के मैच में शतक लगाने का किया था।
केएल राहुल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केएल राहुल को पहले दो वनडे के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। केएल राहुल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप के चार मैच में 169 रन बनाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने वनडे करियर का छठा शतक लगाया। केएल राहुल से वर्ल्ड कप में काफी उम्मीदें होगी।
हार्दिक पंड्या: एशिया कप में हार्दिक पंड्या ने गेंद और बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन किया। एशिया कप के फाइनल मैच में हार्दिक पंड्या ने तीन अहम विकेट चटकाने का काम किया। पांच मैचों में पंड्या ने 92 रन बनाने के साथ-साथ कुल छह विकेट भी झटके।
ईशान किशन: पाकिस्तान के खिलाफ नंबर पांच पर आकर एशिया कप के पहले मैच में ईशान किशन ने जबरदस्त पारी खेली। एशिया कप में ईशान किशन ने 6 मैचों में 143 रन बनाने का काम किया। किशन के आने से टीम के मिडल ऑर्डर की समस्या खत्म होती नजर आई।
गेंदबाजों पर भी नजर: जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप के चार मैच में चार विकेट लिए। कुलदीप यादव के नाम पांच मैच में नौ विकेट रहा। वहीं मोहम्मद सिराज-पांच मैच में 10 विकेट लेने में सफल रहे। सिराज ने फाइनल मुकाबले में ही छह विकेट झठक लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications