Asia Cup जीतने के बाद फैन को अपनी टी-शर्ट गिफ्ट करेंगे Rohit Sharma, खुद किया वादा

इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भारतीय फैंस से एक खास वादा किया है।

दुबई, 27 अगस्त: शनिवार से एशिया कप (Asia Cup) का आगाज होने जा रहा है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भारतीय फैंस से एक खास वादा किया है। वादा भी कुछ ऐसा जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

फैन को तोहफा देंगे रोहित

फैन को तोहफा देंगे रोहित

पाक के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया दुबई की आईसीसी अकादमी में जमकर पसीना बहा रही है। शुक्रवार को भी जब रोहित शर्मा प्रैक्टिस पूरी करने के बाद चेंजिंग रूम की ओर जा रहा थे, तभी कुछ फैंस ने भारतीय कप्तान को रोक लिया। रोहित ने भी सबसे हाथ मिलाए। तभी एक फैन ने हिटमैन से उनकी एक टी-शर्ट मांगी, तब शर्मा ने ऐसा कुछ कहा जिसने सभी का दिल जीत लिया। रोहित ने कहा फाइनल में टूर्नामेंट जीतने के बाद वो अपनी टी-शर्ट फैंस को तोहफे में देंगे। रोहित का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

फुलटाइम कैप्टन पहला टूर्नामेंट

फुलटाइम कैप्टन पहला टूर्नामेंट

टीम इंडिया का फुलटाइम कप्तान बनाए जाने के बाद रोहित शर्मा का ये पहला टूर्नामेंट होने वाला है। अभी तक बतौर कप्तान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 35 मैच खेले हैं और 29 जीतने में सफल रहे। केवल 6 मुकाबलों में उनकी अगुआई में भारत को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, 2018 में जब भारत ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप जीता था, तब रोहित की टीम के कप्तान थे। उस समय विराट कोहली की गैरमौदूगी में हिटमैन को टीम की कमान सौंपी गई थी और फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराया था।

एशिया कप में बोलता है बल्ला

एशिया कप में बोलता है बल्ला

एशिया कप (वनडे और टी20) में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर आग उगलता है। टूर्नामेंट में वो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप-5 में शामिल है। हिटमैन ने इस टूर्नामेंट के 27 मैचों में 42 की शानदार औसत और 90 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 883 रन बना चुके हैं। एशिया कप में उनके नाम पर एक शतक और सात अर्धशतक दर्ज है।

2018 के एशिया कप में दिग्गज सलामी बल्लेबाज ने 5 मैचों में 317 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में शर्मा जी ने 39 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+