Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- भारत vs पाकिस्तान
Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में फिर सी वही तीव्र स्पर्धा होने वाली है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में टक्कर हमेशा अहम मानी जाती है। सुपर 4 में दोनों ही टीमों का यह पहला मुकाबला है। ग्रुप चरण में टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम को पटखनी दी थी।
पाकिस्तानी टीम के साथ भारतीय टीम ने पिछले मैच में हाथ नहीं मिलाया था, जिसके बाद पीसीबी ने काफी ड्रामा किया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। टीम इंडिया इस एशिया कप में अपना अंतिम लीग चरण का मुकाबला ओमान के खिलाफ खेलकर आई है।

प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना
सुपर चार में कुल तीन मुकाबले खेले जाने हैं। ऐसे में कम से कम दो मैचों में तो जीतना ही होगा। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम अपना बेस्ट देने का प्रयास करेगी और प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। ओमान के खिलाफ खेलने वाली टीम से कुछ खिलाड़ी बाहर रहेंगे।
स्पिनरों का दिख सकता है जलवा
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच हमेशा स्पिनरों के लिए मददगार होती है। स्पिनर अपना जलवा बिखेर सकते हैं। हालांकि टीम इंडिया के पास भी कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के रूप में दो धमाकेदार स्पिनर मौजूद हैं, जिनके सामने खेलना पाकिस्तानी टीम के लिए आसान कार्य नहीं होने वाला है। मौसम की बात करें, तो बारिश जैसी कोई संभावना नहीं होने की वजह से एक पूरा मैच देखने को मिलेगा।
भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तानी टीम
साइम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर ज़मान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुुफियान मुकीम












Click it and Unblock the Notifications