Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- भारत vs ओमान

Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में भारत ने अंतिम चार में अपना स्थान पहले से ही बना लिया है लेकिन आज एक और मुकाबला है। ग्रुप ए में टीम इंडिया का लीग स्टेज का अंतिम मैच है, जिसे जीतकर भारतीय टीम धमाकेदार अंदाज में सुपर 4 में खेलने के लिए जाएगी।

आज का मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा। यह मैच ग्रुप ए का हिस्सा है और अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम में भारतीय टीम का यह पहला ही मैच है, इससे पहले दो मैच दुबई में खेले गए थे।

asia cup

भारत पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुका है। टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते और शानदार फॉर्म में है। यह मैच उसके लिए टीम कॉम्बिनेशन को और मजबूत करने का मौका होगा। ओमान की टीम अब तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है। दोनों मैच हारने के बाद उसका सफर लगभग खत्म हो गया है, लेकिन भारत जैसी बड़ी टीम के खिलाफ खेलने का अनुभव उसके लिए अहम साबित होगा।

कितने बजे होगा आज मुकाबला

मुकाबला रात 8 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा। टॉस का समय 7 बजकर 30 मिनट है। अबू धाबी में पिच का रुख स्पिनरों की तरफ रहता है, इस वजह से वहां टीम इंडिया के बल्लेबाजों को सावधानी से खेलना होगा।

किस टीम के खिलाड़ी टॉप क्लास

कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत का आत्मविश्वास ऊंचा है। अभिषेक शर्मा शर्मा पारी की तेज शुरुआत कर रहे हैं, वहीं कुलदीप यादव गेंदबाज़ी में असरदार साबित हो रहे हैं। ओमान की उम्मीदें कप्तान जतिंदर सिंह पर होंगी। अगर वह बड़ी पारी खेलते हैं तो टीम कुछ हद तक चुनौती दे सकती है। उनके लिए शुरुआती विकेट बचाना सबसे बड़ा लक्ष्य रहेगा।

कौन जीत सकता है

भारत और ओमान के बीच यह पहला इंटरनेशनल मुकाबला होगा। यही वजह है कि फैंस के बीच इसे लेकर उत्सुकता है। कागज़ पर भारत का पलड़ा साफ तौर पर भारी है और हकीकत भी यही है। भारत के सामने ओमान की टीम एकदम छोटी नज़र आ रही है, टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+