हार्दिक पांड्या के नाम होगा अनोखा रिकॉर्ड, एशिया कप के पहले मैच में ही रच देंगे इतिहास

Asia Cup: चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद हार्दिक पांड्या एक बार फिर से मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। एशिया कप में वह अपना धमाका करते हुए दिखाई देंगे। गेंद और बल्ले दोनों से पांड्या गदर काटने का प्रयास करेंगे और इस दौरान उनके पास एक रिकॉर्ड बनाने का मौका भी है।

यूएई में हार्दिक पांड्या के लिए गेंदबाजी के लिए कंडीशंस ख़ास नहीं होगी लेकिन वह अपनी बैटिंग से बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब हैं। 17 रन बनाते ही उनके नाम एशिया कप टी20 में ऐसा कीर्तिमान होगा, जो अन्य किसी खिलाड़ी ने नहीं बनाया।

asia cup

इस बीच, हार्दिक पांड्या टी20 एशिया कप के दौरान इतिहास रच सकते हैं। हार्दिक अब तक टी20 एशिया कप में 8 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 11 विकेट लिए हैं और 83 रन बनाए हैं।

अनोखे कीर्तिमान से 17 रन दूर

अगर हार्दिक पांड्या आगामी टूर्नामेंट में 17 रन और बना लेते हैं, तो वह टी20 एशिया कप में 100 से अधिक रन और 10 से अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। हार्दिक को टी20 फॉर्मेट काफी पसंद है, और यह टूर्नामेंट उनके लिए एक सुनहरा मौका है कि वह टी20 वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह को लेकर चल रही सभी शंकाओं को खत्म कर सकें।

हार्दिक पांड्या यूएई के खिलाफ होने वाले पहले ही मुकाबले में अपना बल्ला चला सकते हैं, हालांकि वह बैटिंग क्रम में थोड़ा नीचे खेलते हैं। अगर उनकी बैटिंग आती है, तो ये 17 रन पहले ही मुकाबले में वह बना डालेंगे।

हार्दिक पांड्या बना सकते हैं डबल रिकॉर्ड

इसके अलावा छक्कों का भी एक रिकॉर्ड हार्दिक पांड्या के सामने है, वह अपने 100 टी20 इंटरनेशनल छक्के पूरे करने से महज 5 हवाई शॉट दूर हैं। 5 छक्के जड़ते ही वह कुल 100 सिक्स का आंकड़ा प्राप्त कर लेंगे। इसके अलावा हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में भी 100 विकेट लेने का आंकड़ा हासिल करने में महज 6 विकेट दूर हैं, इस समय उनके नाम 94 विकेट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+