Asia Cup: 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भारत को खतरा, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

Asia Cup: एशिया कप इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से भी होगा। भारत और पाकिस्तान की टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है। 14 सितम्बर को दोनों टीमों के बीच तीव्र स्पर्धा वाला मुकाबला होना है।

दोनों टीमों में कई मुख्य खिलाड़ी इस बार नहीं हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली रिटायर हो गए हैं। उधर बाबर आज़म और रिज़वान को पाकिस्तानी टीम में शामिल नहीं किया गया है। उन दोनों प्लेयर्स के अलावा भी पाक टीम में कई धांसू प्लेयर्स अब भी मौजूद हैं। तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों से टीम इंडिया को सावधान रहना पड़ेगा।

asia cup

शाहीन शाह अफरीदी: पाकिस्तान के लिए इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने पिछले कुछ सालों में अच्छा काम किया है। शाहीन अफरीदी नई गेंद का फायदा उठाने में सफल रहते हैं। पावरप्ले में कुछ विकेट निकालकर वह भारतीय टीम को पीछे धकेलने का कार्य कर सकते हैं। शुरुआत से ही अफरीदी को अटैक करके भारतीय बल्लेबाज सबक सिखा सकते हैं।

फखर ज़मान: यह वही खिलाड़ी है, जिसने साल 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत को फाइनल में हराने में अहम भूमिका निभाई थी। फखर जमान ने उस मैच में सैकड़ा जमाया था। वह तेज बैटिंग करने में भरोसा करते हैं और गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने का काम करते हैं। उनको जल्दी आउट नहीं किया, तो भारत को परेशानी होनी तय है।

हारिस रऊफ: हारिस रऊफ अपनी गति और लाइन के ली जाने जाते हैं। वह रन रोकने में भी सक्षम हैं। हालांकि मेलबर्न में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कोहली ने उनकी जमकर पिटाई की थी लेकिन उनकी गेंदबाजी दमदार रहती है। एशिया कप में टीम इंडिया के लिए वह एक बड़ा सिरदर्द बनकर सामने आ सकते हैं। उनको हैंडल करने की प्रोपर रणनीति बनानी होगी। हारिस रऊफ क्रीज पर जमी हुई जोड़ी को आउट कर साझेदारी तोड़ने में भी सक्षम गेंदबाज हैं, वह गेंदबाजी में सीनियर भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+