Asia Cup 2025 Points Table: तीन मैचों बाद किस टीम का पलड़ा भारी! प्वाइंट्स टेबल में कौन बना नंबर 1?

Asia Cup 2025 Points Table: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत शानदार अंदाज़ में हो चुकी है। टूर्नामेंट में अब तक तीन रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें दो ग्रुप्स में बांटा गया है। हर टीम का मकसद सुपर-4 में जगह बनाना है और फिर फाइनल तक का सफर तय करना है। तीन मुकाबलों के बाद प्वॉइंट्स टेबल की तस्वीर अब साफ होने लगी है।

ग्रुप बी में टॉप पर अफगानिस्तान (Asia Cup 2025 Points Table)

पहला मुकाबला टूर्नामेंट का आगाज़ अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच हुआ। इस मैच में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 94 रनों से बड़ी जीत हासिल की। गेंदबाज़ों और बल्लेबाज़ों दोनों ने ही बेहतरीन खेल दिखाया और शुरुआत से ही अफगानिस्तान ने अपनी ताकत का परिचय दिया। इस जीत के बाद अफगानिस्तान ने ग्रुप बी में सबसे ऊपर जगह बना ली।

Asia Cup 1

भारत की धमाकेदार शुरुआत

दूसरा मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन भारत और यूएई के बीच हुआ। इस मैच में भारत ने पूरी तरह दबदबा बनाया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने यूएई को सिर्फ 57 रन के स्कोर पर रोक दिया और लक्ष्य को मात्र 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह जीत भारत के आत्मविश्वास के लिए बेहद अहम रही और इसी के साथ भारत ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गया।

बांग्लादेश ने जीत मैच

तीसरा मुकाबला गुरुवार को बांग्लादेश और हांगकांग के बीच खेला गया। इस मैच में हांगकांग ने कड़ा मुकाबला जरूर किया लेकिन लिटन दास की अगुआई में बांग्लादेश ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत से बांग्लादेश ने भी ग्रुप बी में अपने अभियान की दमदार शुरुआत की। अब तक प्वॉइंट्स टेबल पर नज़र डालें तो ग्रुप ए में भारत 2 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

पाकिस्तान पर रहेगी नजर

पाकिस्तान और ओमान का मैच शुक्रवार को खेला जाना है जिससे इन दोनों टीमों में से किसी एक का खाता खुलेगा। वहीं यूएई को हार का सामना करना पड़ा और वह फिलहाल सबसे नीचे है। ग्रुप बी में अफगानिस्तान 2 अंकों और बेहतर नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। बांग्लादेश भी 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका ने अभी तक टूर्नामेंट में अपना पहला मैच नहीं खेला है, जबकि हांगकांग को लगातार दो हार के चलते आखिरी पायदान पर धकेल दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+