Asia Cup में पहली बार उतरेगी ये टीम, खतरनाक खिलाड़ियों का हुआ ऐलान, भारत से इस दिन होगी भिड़ंत
Asia Cup 2025 Oman Team: ओमान ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा और ओमान को ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीमों के साथ रखा गया है। टीम का नेतृत्व अनुभवी बल्लेबाज जतिंदर सिंह करेंगे। ओमान का पहला मुकाबला 12 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा।
19 सितंबर को भारत से मुकाबला (Asia Cup 2025 Oman Team)
इसके बाद टीम 15 सितंबर को अपना दूसरा ग्रुप मैच खेलेगी और फिर 19 सितंबर को भारत से भिड़ेगी। सभी मुकाबले अबू धाबी के शेख जायेद इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे। इस बार ओमान ने अपनी टीम में चार नए चेहरों को मौका दिया है। इनमें सुफ़यान यूसुफ़, ज़िक्रिया इस्लाम, फैज़ल शाह और नदीम खान शामिल हैं। कोच दुलीप मेंडिस ने इन खिलाड़ियों को लेकर भरोसा जताया है और कहा है कि यह एशिया कप ओमान क्रिकेट के लिए सुनहरा मौका है।

कोच ने जताई खुशी
कोच मेंडिस ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। भारत और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना किसी भी क्रिकेटर के लिए यादगार लम्हा होता है। टी20 फॉर्मेट में कुछ भी हो सकता है। सिर्फ एक ओवर मैच का रुख बदल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि टीम की तैयारी मजबूत रही है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
ओमान में चल रही नेशनल टी-20 लीग ने खिलाड़ियों को अच्छा एक्सपोज़र दिया है। साथ ही खिलाड़ियों को मानसिक रूप से तैयार करने पर भी जोर दिया गया है, क्योंकि बड़े मुकाबलों में दबाव झेलना आसान नहीं होता। टीम में बैटिंग और बॉलिंग का अच्छा कॉम्बिनेशन है। जतिंदर सिंह और हम्माद मिर्जा जैसे अनुभवी खिलाड़ी जहां बल्लेबाजी का जिम्मा संभालेंगे, वहीं सुफ़यान महमूद और मोहम्मद नदीम जैसे ऑलराउंडर टीम को बैलेंस देंगे। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी विनायक शुक्ला और नए चेहरे सुफ़यान यूसुफ़ निभाएंगे।
एशिया कप के लिए ओमान की टीम
जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफ़यान यूसुफ़ (विकेटकीपर), आशीष ओडे़देरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफ़यान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, ज़िक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैज़ल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।












Click it and Unblock the Notifications