Asia Cup से पहले पंड्या के हेयरस्टाइल ने मचाया धमाल, स्टाइलिश लुक पर हार्दिक ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो वायरल
Asia Cup 2025, Hardik Pandya New Hairstyle: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या लंबे समय बाद मैदान पर नजर आने वाले हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में हार्दिक पंड्या टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन एशिया कप के लिए वह टी-20 टीम में मौजूद हैं। हार्दिक पंड्या इस फॉर्मेट में गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करते रहे हैं। एशिया कप में एक बार फिर हार्दिक से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी।
नए हेयरस्टाइल के कारण चर्चा में पंड्या (Asia Cup 2025, Hardik Pandya New Hairstyle)
इन दिनों हार्दिक पंड्या अपने नए हेयरस्टाइल के कारण भी सुर्खियों में हैं। एशिया कप 2025 से पहले दुबई में अभ्यास सत्र के दौरान उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, हार्दिक पंड्या आईसीसी अकादमी से अभ्यास सत्र खत्म कर बाहर निकल रहे थे। तभी एक कैमरामैन ने उनसे मजाकिया अंदाज में कहा कि हेयरस्टाइल सोशल मीडिया पर वायरल है आपका।

कैमरामैन ने पंड्या से कही ये बात
इस पर हार्दिक मुस्कुराते नजर आए। हार्दिक ने पहले ही शब्दों से कुछ ना कहा हो, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए कैमरामैन को धन्यवाद किया। उनका नया ब्लॉन्ड हेयरस्टाइल पहले ही सोशल मीडिया पर छा चुका है और फैंस इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी को उनका लुक बेहद स्टाइलिश लगा तो कुछ ने इसे थोड़ा ज्यादा बोल्ड करार दिया। खुद हार्दिक ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा न्यू मी।
खिताब बचाना चाहेगी भारतीय टीम
पंड्या टीम इंडिया के लिए बेहद अहम खिलाड़ी माने जाते हैं। माना जा रहा है कि एशिया कप में वे भारत की प्लेइंग इलेवन में नंबर छह पर बल्लेबाजी करेंगे। उनकी ऑलराउंड क्षमताएं टीम बैलेंस बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। टीम इंडिया एशिया कप 2025 का अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम मौजूदा चैंपियन है और खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
टीम में शामिल हैं ये खिलाड़ी
भारत के स्क्वॉड में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह शामिल हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल स्टैंडबाय खिलाड़ियों में रखे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications