'प्लीज इंडिया हमारे साथ अगला मैच मत खेलो', भारतीय जीत से हिला पाकिस्तान, फैन ने लगाई अनोखी गुहार

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार यानी 14 सितंबर को ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला गया। दुबई में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। इस जीत के बाद भारत ने ग्रुप ए में अपनी स्थिति मजबूत की। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम इस बार भी खिताब को अपने नाम करना चाहेगी।

पाकिस्तान ने बनाए थे 127 रन (Asia Cup 2025 IND vs PAK)

मैच की शुरुआत में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उनका कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। सबसे प्रभावशाली रहे कुलदीप यादव, जिन्होंने अपने चार ओवर में केवल 18 रन देकर तीन विकेट झटके। कुलदीप यादव के अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना पाई।

Asia Cup 1

भारत ने आसानी से जीता मैच

जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद सहज अंदाज में लक्ष्य का पीछा किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए और अंत तक डटे रहे। उनके साथियों ने भी तेज शुरुआत दी और भारत ने केवल 15.5 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इस एकतरफा जीत के बाद एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फैन का वीडियो हो रहा वायरल

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उस फैन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं पाकिस्तान की ओर से रिक्वेस्ट करता हूं कि इंडिया अगला मैच बॉयकॉट कर दे। तभी हमें पॉइंट्स मिलेंगे और हम फाइनल में जा पाएंगे। फैन की यह अपील सुनकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान को अब अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलना है।

भारत-पाक में फिर होगी टक्कर?

अगर पाकिस्तान जीतती है तो सुपर-4 में पहुंचने की उनकी उम्मीदें जिंदा रहेंगी। वहीं भारत का अगला मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ होगा। संभावना है कि सुपर-4 राउंड में 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की एक और टक्कर देखने को मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+