IND vs PAK Live Streaming: इतने बजे शुरू होगा धमाकेदार मुकाबला, बिना पैसे खर्च किए LIVE देखने का ये है जुगाड़?
IND vs PAK Live Streaming: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है। दोनों टीमें एशिया कप 2025 के ग्रुप-ए के इस अहम मुकाबले में आमने-सामने होंगी। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा और इसे टीवी व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लाइव देखा जा सकेगा।
अब तक ऐसा रहा है दोनों टीमों का सफर (IND vs PAK Live Streaming)
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का आगाज शानदार तरीके से किया है। मेजबान यूएई को नौ विकेट से हराकर सूर्या ब्रिगेड ने अपने इरादे साफ कर दिए। वहीं पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में हांगकांग चाइना को 93 रनों से मात देकर आत्मविश्वास हासिल किया। ऐसे में रविवार का मैच सिर्फ ग्रुप तालिका ही नहीं बल्कि सुपर-फोर में प्रवेश की दौड़ को भी दिलचस्प बनाएगा।

भारतीय टीम में कई मैच विनर मौजूद
टी-20 विश्व रैंकिंग में नंबर-1 भारत इस समय दुनिया और एशिया दोनों का मौजूदा चैम्पियन है। आठ खिताबों के साथ वह एशिया कप का सबसे सफल देश भी है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान हैं। इस टीम में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे नए चेहरे हैं तो वहीं रिंकू सिंह और जितेश शर्मा जैसे आईपीएल स्टार्स भी मौजूद हैं। गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में एक मजबूत यूनिट पर टिकी है।
पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों पर नजर
वहीं पाकिस्तान की टीम रैंकिंग में फिलहाल सातवें स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश में उतरेगी। कप्तान सलमान अली आगा के साथ टीम में फखर जमां, शाहीन अफरीदी और हरिस रऊफ जैसे दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं। इस बार बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान जैसे बड़े नाम शामिल नहीं हैं, लेकिन टीम का संतुलन फिर भी मजबूत माना जा रहा है।
फ्री में मैच देखने का ये है जुगाड़
इस टूर्नामेंट के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क है। लेकिन डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी एशिया कप 2025 का सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा, लेकिन यहां केवल भारत के मैच दिखाए जाएंगे। यानी अगर आप डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करते हैं, तो आपको टीम इंडिया के सभी मुकाबले फ्री में देखने का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications