Asia Cup 2025 Final: कब और कहां होगा भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल, तारीख, टाइमिंग, वेन्यू कर लें नोट

Asia Cup 2025 Final, India vs Pakistan: एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला अब बस दो दिन दूर है। क्रिकेट जगत के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान इस रविवार यानी 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगे। यह इतिहास में पहली बार होगा जब दोनों टीमें एशिया कप के फाइनल में भिड़ेंगी। अब तक इस 41 साल पुराने टूर्नामेंट में अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ था।

भारत ने दो बार दी है शिकस्त (Asia Cup 2025 Final, India vs Pakistan)

इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें तीसरी बार एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी। पहले ग्रुप स्टेज में और फिर सुपर-4 में भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हराया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि सुपर-4 में 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की। भारत से दो बार हार झेलने के बाद अब पाकिस्तान तीसरी बार टीम इंडिया से टक्कर को तैयार है।

Asia Cup 1

भारत का पलड़ा भारी

दोनों देशों के बीच खेले गए टी-20 में आंकड़े भारत के पक्ष में हैं। टी-20 में दोनों टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 12 में जीत हासिल की है। यह दूसरी बार है जब भारत और पाकिस्तान किसी बड़े टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगे। इससे पहले 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने जीत हासिल की थी। हालांकि, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, जो दोनों के बीच आखिरी बड़ा फाइनल था। कुल मिलाकर, दोनों टीमों ने 12 फाइनल खेले हैं, जिनमें से 11 वनडे प्रारूप में थे।

फाइनल से जुड़ी अहम जानकारी

तारीख: रविवार, 28 सितंबर, 2025
स्थान: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
समय: भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
लाइव प्रसारण: मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (Sonyliv) ऐप पर उपलब्ध होगी।

भारत जीत की प्रबल दावेदार

फाइनल मैच में भारतीय टीम जहां अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में अपनी पिछली दो हार का बदला लेने के लिए बेताब होगा। क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक और यादगार मुकाबले की उम्मीद है। भारत ने अब तक बेहतरीन क्रिकेट खेला है और फाइनल में भी वह जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

दोनों देशों की संभावित टीमें

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सूफियान मुकीम, खुशदिल शाह, हसन नवाज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+