Asia Cup 2025: सलमान अली आगा से सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया हाथ? सामने आया सच, मचा बवाल
Asia Cup 2025, Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। भारत के सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के सलमान अली आगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। लेकिन कॉन्फ्रेंस के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने खासी हलचल मचा दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का वीडियो आया सामने (Asia Cup 2025, Suryakumar Yadav)
दरअसल, शुरुआती वीडियो क्लिप में ऐसा लगा कि सूर्या ने सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया। सलमान को प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही मंच से उतरते और सीधे बाहर जाते देखा गया। इस पर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई और कई लोगों ने इसे दोनों देशों के बीच तनाव से जोड़कर देखा। हालांकि बाद में एक और वीडियो सामने आया जिसने पूरी तस्वीर साफ कर दी।

क्या सूर्या ने मिलाया था हाथ?
नए वीडियो में साफ दिखा कि जैसे ही सूर्या मंच से उतरते हैं, उन्होंने सलमान अली आगा से हाथ मिलाया और दोनों खिलाड़ियों के बीच सामान्य बातचीत भी हुई। इससे साफ है कि हैंडशेक विवाद केवल अधूरी जानकारी पर आधारित था और हकीकत में ऐसी कोई बात नहीं थी। सूर्यकुमार यादव से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि क्या पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खिलाड़ियों को अपनी भावनाओं को काबू में रखना चाहिए तो उन्होंने साफ कहा कि आक्रामकता हमेशा मैदान पर जरूरी होती है। आक्रामकता के बिना आप कोई खेल नहीं खेल सकते। मैं मैदान पर उतरने के लिए बेहद उत्साहित हूं।
14 सितंबर को दुबई में होगा मैच
वहीं पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने भी कहा कि आक्रामकता खेल का हिस्सा है और खासकर तेज गेंदबाज़ हमेशा इसी से ऊर्जा पाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को अपनी आक्रामकता केवल मैदान तक ही सीमित रखनी चाहिए। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह एशिया कप के ग्रुप स्टेज का सबसे हाई-वोल्टेज मैच होगा। दोनों देशों के बीच हाल ही में राजनीतिक तनाव और सीमाई घटनाओं के बाद यह मैच और भी खास माना जा रहा है। स्टेडियम का माहौल बेहद जोशीला और बिजली जैसा होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications