Asia Cup 2025: कितने बजे शुरू होगा आज बांग्लादेश-हांगकांग मैच, कैसे देखें लाइव मुकाबला
Asia Cup 2025: एशिया कप में आज का मैच बांग्लादेश और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। हांगकांग का इस इवेंट में यह दूसरा मुकाबला है। इससे पहले हांगकांग ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला था। उसमें हार का सामना करना पड़ा था, आज बेहतर प्रदर्शन का प्रयास रहेगा।
लिटन दास की कप्तानी वाली बांग्लादेशी टीम का इस इवेंट में पहला ही मैच है, लिहाजा प्रयास जीत दर्ज करने का रहेगा। बांग्लादेश ने हाल ही में घरेलू सरजमीं पर कुछ सीरीज में जीत दर्ज की है। उसका फायदा इस इवेंट में मिल सकता है। टीम में कोई कमी नहीं दिखती।

Asia Cup 2025: कितने बजे शुरू होगा आज मैच
यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मैच का आगाज रात 8 बजे से हो जाएगा। इस मुकाबले का टॉस 7 बजकर 30 मिनट पर होगा। अबू धाबी की पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला सही रहेगा।
Asia Cup 2025: कहां देखें लाइव
जहां तक इस मुकाबले के लाइव प्रसारण का सवाल है, तो टीवी पर देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना पड़ेगा। इसके अलावा ओटीटी पर मुकाबला सोनी लिव एप्लीकेशन पर देखा जा सकता है। सोनी लिव एप पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।
जहां तक हेड टू हेड की बात है, तो दोनों टीमों के बीच अब तक एक बार टी20 में टक्कर देखने को मिली है, इस मुकाबले में बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था।
बांग्लादेश टीम
परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद ह्रिदय, सैफ हसन, जाकेर अली, मेहेदी हसन, ऋषद हुसैन, तास्किन अहमद, नासुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, नुरुल हसन, शरीफुल इस्लाम, शमीम हुसैन, तंजीम हसन साकिब
हांगकांग टीम
जीशान अली (विकेटकीपर), अंशुमान रथ, बाबर हयात, निज़ाकत खान, कल्हन चल्लू, किंचित शाह, यासिम मुर्तज़ा (कप्तान), ऐज़ाज़ खान, एहसान खान, आयुष शुक्ला, अतीक इक़बाल, शाहिद वासिफ, नसरुल्ला राना, मोहम्मद ग़ज़नफ़र, मोहम्मद वहीद, मार्टिन कोएत्ज़ी, अली हसन












Click it and Unblock the Notifications