SL vs AFG: कुसल मेंडिस की शानदार पारी, श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दिया 292 का लक्ष्य

Sri Lanka vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के अहम मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को कुसल मेंडिस ने बचा लिया। श्रीलंका ने नियमित अन्तराल पर विकेट गंवाए लेकिन मेंडिस ने बेहतरीन पारी खेल टीम को सहरा दिया। श्रीलंका ने 8 विकेट पर 291 रन बनाए।

टॉस जीतकर श्रीलंकाई टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। यह फैसला सही साबित हुआ और ओपनरों ने शानदार शुरुआत की। दिमुथ करुणारत्ने और निसंका ने मिलकर पहले विकेट के लिए 63 रनों की भागीदारी की। इसके बाद करुणारत्ने 32 के स्कोर पर आउट हो गए।

kusal mendis

निसंका अच्छी बैटिंग कर रहे थे लेकिन उनको 41 के निजी स्कोर पर गुलबदीन नायब ने आउट कर दिया। समरविक्रमा 3 रन बनाकर आउट हुए। विकेट गिरने के दौरान कुसल मेंडिस ने क्रीज कर एक छोर थाम लिया और फिफ्टी बनाने के बाद भी लगातार खेलते रहे।

असलंका ने मेंडिस का साथ निभाया और दोनों के बीच एक अहम भागीदारी देखने को मिली। फिफ्टी के करीब जाते असलंका को राशिद खान ने आउट कर इस भागीदारी को तोड़ दिया। इसके बाद मेंडिस के साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। वह शतक के करीब थे लेकिन 92 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

कप्तान शनाका क्रीज पर आते ही आउट होकर चलते बने। उनको राशिद खान ने आउट कर दिया।इस तरह श्रीलंकाई टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। अंत में वेलालगे और तीक्ष्णा के बीच एक अहम भागीदारी हुई। दोनों टीम को 250 पर लेकर गए।

श्रीलंकाई टीम 7 विकेट पर 227 रन बनाकर मुश्किल में थी लेकिन वेलालगे और तीक्ष्णा पारी को 8 विकेट पर 291 पर समाप्त करके लौटे तीक्ष्णा ने 28 रन बनाए। वेलालगे ने नाबाद 33 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान की टीम केलिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज गुलबदीन नायब थे। वह 4 विकेट झटकने में सफल रहे। राशिद खान के खाते में भी 2 विकेट आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+