Asia Cup 2023 Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- IND vs NEP

Asia Cup 2023, India vs Nepal: एशिया कप 2023 के 5वें मैच में 4 सितंबर को कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत (IND) का मुकाबला नेपाल (NEP) से होगा। भारत ने आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, बारिश के कारण मैच कोई परिणाम नहीं निकल सका, दूसरी ओर नेपाल ने अपना आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था।

भारत-नेपाल के बीच होगा पहला मैच
भारतीय टीम सोमवार को पहली बार एशिया कप में खेल रहे नेपाल के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी। इस जीत के साथ रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम सुपर चार का टिकट कटाना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच ये पहला मुकाबला होगा। पाक ग्रुप ए से पहले ही सुपर चार में जगह बना चुका है। उसके दो मैचों में तीन अंक हैं, जबकि भारत का एक अंक है।

 india vs nepal

पाकिस्तान के खिलाफ प्लॉप साबित हुए टॉप ऑर्डर से नेपाल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। अच्छी बात ये है कि ईशान किशन और हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म है। बाबर आजम की टीम के खिलाफ दोनों ने शानदार शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला था।

कब-कहां खेला जाएगा भारत बनाम नेपाल मैच
भारत बनाम नेपाल एशिया कप 2023 ग्रुप स्टेज मैच सोमवार, 4 सितंबर को कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा।

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराज, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (ट्रैवलिंग रिजर्व)।

नेपाल
रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, मौसम ढकाल, संदीप जोरा , किशोर महतो, अर्जुन साउद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+