पाकिस्तान से छिन सकती है एशिया कप 2023 की मेजबानी, यूएई या फिर श्रीलंका में शिफ्ट हो सकता है टूर्नामेंट
बीसीसीआई सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट काउंसिल की एक अहम मीटिंग के लिए बहरीन गए हुए हैं, जहां एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

एशिया कप 2023 को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही खींचतान अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। भारत अपने रूख पर कायम है तो वहीं पाकिस्तान ने बीच में यह धमकियां देना शुरू कर दी थी कि अगर भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आएगा तो हमारी टीम भी इस साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा नहीं करेगी। इन सबके बीच पाकिस्तान से एशिया कप 2023 की मेजबानी छीनती हुई दिख रही है। दरअसल, बीसीसीआई सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद की एक अहम मीटिंग के लिए बहरीन में हैं, जहां एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर चर्चा होना संभव है।
यूएई या श्रीलंका में हो सकता है एशिया कप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जय शाह ने एकबार फिर अपना रूख साफ किया है कि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों की मानें तो सितंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान से छीन सकती है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान से यह मेजबानी छीनकर यूएई या फिर श्रीलंका को दी जा सकती है। जय शाह जिस इमरजेंसी मीटिंग के लिए बहरीन गए हैं उसमें एशिया कप 2023 की मेजबानी पर ही अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
पेशावर में हुए ब्लास्ट ने भी खड़े किए सवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने इस आपात बैठक से पहले अपना रूख कायम रखा है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि हमें सरकार से इस बात की अनुमति नहीं है कि हम एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाएं, इसलिए हमारा रूख स्पष्ट है कि हम सरकार से आगे नहीं जाएंगे। आपको बता दें कि भारत ने कुछ महीने पहले ही एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाने का अपना फैसला बता दिया था। वहीं हाल ही में पेशावर की मस्जिद में हुए ब्लास्ट की वजह से टूर्नामेंट पर सुरक्षा संबंधी सवाल उठने लगे हैं।
-
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Racism in Cricket: 'काला है तो जूते साफ कर'! पूर्व क्रिकेटर के इस आरोप से क्रिकेट जगत शर्मसार, BCCI में खलबली -
रोहित-कोहली का दिखेगा जबरदस्त जलवा, ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज सहित 4 टीमें आएंगी भारत, शेड्यूल घोषित -
IPL 2026 Full Schedule: आईपीएल का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, जयपुर में होंगे राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले -
IPL 2026: BCCI ने कैच को लेकर सुनाया नया फरमान, सभी 10 कप्तानों को बुलाकर छीना खास अधिकार -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन?












Click it and Unblock the Notifications