Shreyas Iyer और KL Rahul ने बढ़ाई भारतीय टीम की टेंशन, एशिया कप से पहले मिली बुरी खबर
KL Rahul and Shreyas Iyer Injury Update: भारतीय टीम से श्रेयस अय्यर और केएल राहुल चोट के कारण बाहर हैं।
KL Rahul and Shreyas Iyer Injury Update: भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी चोट की समस्याओं से जूझ रहे हैं। अनफिट होने के कारण ये खिलाड़ी लंबे समय से टीम से बाहर हैं। जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के टीम नहीं होने से टीम को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
एशिया कप से भी रह सकते हैं बाहर: लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे इन खिलाड़ियों का अभी वापसी करना मुश्किल नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो केएल राहुल और श्रेयस अय्यर एशिया कप से बाहर हो सकते हैं। इन दोनों ही खिलाड़ी को रिकवर होने में थोड़ा और समय लग सकता है।

अय्यर-राहुल नहीं हैं फिट: एशिया कप में केवल एक महीने और कुछ दिन रह गए हैं। एशिया कप के लिए टीम की घोषणा होने में ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि दोनों बल्लेबाजों को टीम से बाहर रखा जा सकता है। चोट के कारण श्रेयस अय्यर आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। जबकि केएल राहुल ने शुरुआती कुछ मुकाबलों में खेलने का काम किया था।
वर्ल्ड कप में हो सकती है वापसी: बीसीसीआई किसी भी तरह से उनकी वापसी में जल्दबाजी नहीं करना चाहेगा। इस साल के अंत में भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए दोनों खिलाड़ियों की नजरें निश्चित रूप से वापसी पर होगी। ऐसे में बीसीसीआई इन दोनों खिलाड़ियों रिकवर होने के लिए पूरा समय देना चाहेगी, ताकी वर्ल्ड कप तक ये दोनों ही टीम में वापसी कर सकें।
बुमराह पर भी रहेगी नजरें: वहीं भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अगस्त की शुरुआत में आयरलैंड सीरीज के दौरान भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। 18, 20 और 23 अगस्त को भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज में बुमराह की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications