IND vs PAK: भारतीय टीम में होगा एक बदलाव, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी होगी प्लेइंग 11
India vs Pakistan Playing 11 Predictions: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हर बार खास होता है। एशिया कप के सुपर 4 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला रविवार को होगा। एशिया कप के इस सीजन में दोनों टीमों के बीच दूसरी बार मुकाबला होने जा रहा है। पिछली बार मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।
भारतीय टीम में मजबूत ग्यारह खिलाड़ी होंगे लेकिन बदलाव के भी आसार नज़र आ रहे हैं। टीम इंडिया से पहले ही पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन सामने आ गई है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन के बारे में पता टॉस के समय ही चल पाएगा। यहाँ संभावित इलेवन के बारे में जानने का प्रयास किया गया है।

ओपनर बल्लेबाज: भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा होंगे। रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में हैं और नेपाल के खिलाफ मुकाबले में उनके बल्ले से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली थी। उनके साथ खेलने के लिए शुभमन गिल आएँगे। गिल का बल्ला भी नेपाल के खिलाफ चला था।
मिडिल ऑर्डर और ऑल राउंडर: मध्यक्रम में विराट कोहली नम्बर तीन पर खेलते हैं और वह इस स्थान पर खेलने वाले हैं। चौथे स्थान की समस्या श्रेयस अय्यर ने समाप्त की है। पांचवें स्थान के लिए ईशान किशन और केएल राहुल में से कोई एक खेलेगा। राहुल खेलेंगे, तो उनको कीपिंग करनी होगी। उनके बाद बतौर ऑल राउंडर खेलने के लिए हार्दिक पांड्या हैं। दूसरे ऑल राउंडर रविन्द्र जडेजा होंगे।
गेंदबाजी: गेंदबाजी में बुमराह वापस आए हैं। नेपाल के खिलाफ मैच में वह नहीं खेले थे। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर और तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर मोहम्मद सिराज खेलेंगे। स्पिन विभाग में एक ही नाम होगा। रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव स्पिनर के तौर पर खेलेंगे। उनका साथ देने के लिए जडेजा ऑल राउंडर के तौर पर शामिल हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन/केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications