Ind vs Pak: बारिश ने बिगाड़ा खेल, रिजर्व डे पर होगा मुकाबला, जय शाह पर भड़के फैंस

Asia Cup 2023, Pakistan vs India, Super Fours, 3rd Match: कोलंबो में बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपरफर का मुकाबला पूरा नहीं हो सका। इन दोनों टीमों के बीच अब बचा हुआ मुकाबला सोमवार यानी रिजर्व डे वाले दिन खेला जाएगा। भारतीय टीम रविवार को बेहतर पोजिशन में नजर आ रही है। ऐसे में फैंस पूरा मैच का मजा उठाना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो ना सका।

पूरा नहीं हो सका मैच: बारिश के कारण भारत-पाकिस्तान के बच 10 सितंबर को मुकाबला पूरा नहीं खेला जा सका। अब यह मैच रिजर्व डे में पहुंच चुका है। रविवार को भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए थे। सोमवार को अब भारतीय टीम यहीं से अपनी पारी को आगे बढ़ाने का काम करेगी। केएल राहुल 28 गेंदों में 17 रन और विराट कोहली 16 गेंदों में आठ रन बनाकर नाबाद हैं, ये दोनों ही बल्लेबाज सोमवार को भारत के लिए पारी की शुरुआत करेंगे।

 India vs Pakistan 1

जय शाह पर भड़के फैंस: कोलंबो में बारिश की उम्मीद पहले से ही लगाई जा रही थी। सोमवार को रिजर्व डे वाले दिन भी बारिश होने की संभावना काफी अधिक है। ऐसे में क्रिकेट फैंस लगातार ACC अध्यक्ष जय शाह को ट्रोल कर रहे हैं। जय शाह के फैसले पर फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच अगर रिजर्व डे के दिन भी कोई नतीजा नहीं निकलता है तो यह मुकाबला भी रद्द कर दिया जाएगा।

डकवर्थ लुईस नियम का होगा प्रयोग: अगर सोमवार को बारिश के कारण पूरा खेल नहीं हो सका तो फिर डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर विजेता का फैसला किया जाएगा। लेकिन इसके लिए कम से कम 20 ओवर का खेल होना जरूरी है। भारतीय टीम के मौजूदा स्थिति को देखते हुए अगर 20 ओवर का खेल खेला जाता है तो पाकिस्तान को इस दौरान जीत के लिए 181 रन बनाने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+