VIDEO: 'हार्दिक पंड्या में आखिर किस बात का इतना घमंड है...', सूर्या के साथ किया कुछ ऐसा कि आग बबूला हुए फैंस

Hardik Pandya Refuses Handshake With Suryakumar Yadav: भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत को अब सुपरफोर में अपना आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। शुक्रवार 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। फाइनल से पहले कुछ सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया जा सकता है।

पंड्या का वीडियो वायरल: सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक पंड्या की गेंद पर एक जबरदस्त कैच पकड़ा। जिसके बाद सभी खिलाड़ियों ने उनके इस शानदार कैच के लिए बधाई दी। जैसे ही हार्दिक पंड्या उनके पास आए तो उन्होंने हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन पंड्या ने उनसे हाथ नहीं मिलाया।

Hardik Pandya 1

पंड्या की हो रही है आलोचना: इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक पंड्या की जमकर आलोचना की जा रही है। एक फैन ने लिखा कि आखिर हार्दिक पंड्या में किस बात का इतना घमंड है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है की हार्दिक पंड्या के हाथ में चोट लगी थी जिसके चलते उन्होंने सूर्या से हाथ नहीं मिलाया। लेकिन कुछ फैंस पंड्या की इस हरकत पर लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

भारत को 41 रन से मिली जीत: भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को हराना था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत शानदार रही। शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने एक बार टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनर्स ने मैच को पलट दिया और भारत की पूरी टीम महज 213 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत ने इस मुकाबले को 41 रनों से अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+