Asia Cup: टीम बनी प्रयोगशाला, रिजल्ट में मिली हार, PCB चीफ ने बताया भारत क्यों हुआ बाहर
दुबई, 11 सितंबर: एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी जब उसने अपने कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को मात दी थी। तब ऐसा लग रहा था कि भारत एशिया कप में आसानी से एक के बाद एक सभी टीमों को हराने के बाद फाइनल भी जीत जाएगा। हार्दिक पांड्या बहुत अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे थे और टीम का मौहाल भी ठीक ठाक लग रहा था लेकिन राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में जरूरत से ज्यादा बदलाव करने की अपनी खतरनाक आदत से बाज नहीं आए और भारत को किसी भी मैच में अपनी सही प्लेइंग इलेवन मिल ही नहीं पाई।

कभी कोई बदलाव हुआ तो कभी कुछ
कभी कोई बदलाव हुआ तो कभी कुछ बदलाव होता रहा। यहां तक कि दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी को भी बाहर कर दिया गया और ऋषभ पंत से फिनिशिंग का काम कराया गया लेकिन वे इस भूमिका में पूरी तरह फेल साबित हुए। इस बारे में सवाल उठ चुके हैं कि भारत की एशिया कप में करारी हार की वजह कहीं टीम प्रबंधन द्वारा किया गया जरूरत से ज्यादा प्लेइंग इलेवन में बदलाव तो नहीं है? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ रमीज राजा ने भी इस बात की ओर संकेत किया है।

विनिंग प्लेइंग इलेवन को सेट होने का मौका ही नहीं दिया
रजा के मुताबिक भारत इस साल एशिया कप में जल्दी इसलिए बाहर हो गया क्योंकि उसने अपनी अपनी विनिंग प्लेइंग इलेवन को सेट होने का मौका ही नहीं दिया। दरअसल भारत सुपर-4 में जाने के बाद पूरी तरह फिसल गया और वहां उनको पाकिस्तान और श्रीलंका से हार मिली। वे भले ही अफगानिस्तान से जीत गए लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से हराकर भारत को अभियान से बाहर कर दिया।

पाकिस्तान एक ही टीम कॉन्बिनेशन को चुनता है
news18 के मुताबिक रमीज रजा ने बताया है पाकिस्तान एक ही टीम कॉन्बिनेशन को चुनता है जबकि भारत के साथ ऐसा नहीं है। पीसीबी के चीफ ने यह भी कहा कि भारत अभी तक किसी जीत के फार्मूले को सेट ही नहीं कर पाया है। इसी वजह से वह फाइनल में पहुंचने से पहले ही एशिया कप से बाहर हो गए हैं। रमीज रजा कहते हैं कि, आप टीम रैंकिंग देख चुके हैं, रिजल्ट भी सामने हैं। अगर हम भारत और पाकिस्तान की तुलना करें तो लोग मुझसे सवाल करते रहे हैं कि हम एक ही कॉन्बिनेशन के साथ लगातार क्यों खेल रहे हैं?

आपको प्रयोग करने की जरूरत ही क्या है
"लोगों को लगता है ऐसा करके खिलाड़ी चोटिल हो जाएंगे पर मेरा तर्क यह है कि हमने एक खास स्थिति को हैंडल किया है और हम जीते भी हैं, तो मुझे जीत के फार्मूले को क्यों बदलना चाहिए? भारत केवल इसलिए हारा क्योंकि उन्होंने जीत का मॉडल सेट नहीं होने दिया। उन्होंने बहुत ज्यादा बदलाव किए। उनके पास खिलाड़ियों का काफी बड़ा पुल मौजूद है इसीलिए इतने एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। तो जब तक आपके पास इतना बड़ा बेंच स्ट्रेंथ मौजूद ना हो आपको प्रयोग करने की जरूरत नहीं है।"

आपकी टीम जीत रही है तो उसको बरकरार रखिए
रमीज आगे कहते हैं अगर आपको अच्छी स्थिति मिल गई है, और मैच जीतना जारी रखिए। रमीज रजा की इस बात के साथ ही पाकिस्तान और श्रीलंका फाइनल मुकाबला भी शुरू होने जा रहा है। यह मैच 11 सितंबर रविवार की शाम को होगा जहां लंका की टीम सुपर 4 में अजेय रहने के बाद वापस आ रही है। दूसरी ओर, पाकिस्तान चाहेगा सुपर चार में किया गया औसत प्रदर्शन एशिया कप जीतकर भुला दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications