IND vs PAK: पाकिस्तान को फिर पटखनी देने के लिए तैयार भारत, फ्री में ऐसे देख सकते हैं यह हाई वोल्टेज मैच
एशिया कप 2022 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह महामुकाबला रविवार, 4 सितंबर को दुबई में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
नई दिल्ली, 3 सितंबर: एशिया कप 2022 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह महामुकाबला रविवार, 4 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम की नजर जहां पाकिस्तान को फिर से पटखनी देने पर होगी तो वहीं पाकिस्तान पिछली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगा। एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। आइए जानते हैं फैंस इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के मैच 4 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कैसे देख सकते हैं?
भारत में एशिया कप 2022 का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स किया जाएगा। इसके अलावा फैंस एशिया कप के सभी मुकाबले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी हर जानकारी के लिए आप https://hindi.oneindia.com/ पर भी विजिट कर सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल/ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल/दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल।
- पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, नसीम शाह, हसन अली।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल , आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।
- पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, खुशदिल शाह, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, हसन अली, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications