Asia Cup 2022: दुबई के इस लग्जरी रिजॉर्ट में ठहरी हुई है टीम इंडिया, एक दिन का किराया जान रह जाएंगे हैरान

एशिया कप का आगाज आज यानी शनिवार 27 अगस्त से होने जा रहा है। दुबई में इस साल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस लीग में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें दुबई पहुंच चुकी है और मैच के लिए तैयारियां कर रही है।

नई दिल्ली, 27 अगस्त। एशिया कप का आगाज आज यानी शनिवार 27 अगस्त से होने जा रहा है। दुबई में इस साल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस लीग में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें दुबई पहुंच चुकी है और मैच के लिए तैयारियां कर रही है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। जिसके बाद रविवार को टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।

इस रिजॉर्ट में ठहरी हुई है टीम इंडिया

इस रिजॉर्ट में ठहरी हुई है टीम इंडिया

भारतीय टीम पाम जुमेराह रिजॉर्ट में ठहरी हुई है। इस होटल में सिर्फ़ भारतीय टीम के ठहरने का ही बंदोबस्त किया गया है। जबकि पाकिस्तान सहित एशिया कप में हिस्सा लेने वाली दूसरी टीमें एक होटल में साथ अलग ठहरे हुए हैं। बाकी टीमें बिजनेस बे होटल में रुकी हुई हैं। जुमेराह रिजॉर्ट दिखने में बेहद ही खूबसूरत है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जानिए रिजॉर्ट में ऐसा क्या है खास

जानिए रिजॉर्ट में ऐसा क्या है खास

भारतीय टीम के यहां रुकने की खबर के बाद से ही इस रिजॉर्ट की चर्चाएं तेज हो गई है। फैंस लगातार इसके बारे में सर्च कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस कोई दूसरे रिजॉर्ट के मुकाबले काफी अलग है। इसके अंदर ही लोग जितना चाहे उतना शॉपिंग कर सकते हैं क्योंकि इसके अंदर ही कई दुकानें मौजूद हैं। इसके अलावा होटल के अंदर ही 3d, 4dx के थिएटर भी मौजूद हैं।

एक दिन ठहरने के लिए देने होते हैं इतने पैसे

एक दिन ठहरने के लिए देने होते हैं इतने पैसे

जुमैरह रिजॉर्ट को दुनिया के सबसे अलीशान होटल्स में से एक माना जाता है। इस होटल में एक दिन के ठहरने का किराया मिनिमम 30,000 रुपये है और सीजन में ये 50-80 हजार रुपये तक हो जाता है। होटल में एक शानदार व्यू पॉइंट हैं जहां से पूरे शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। सुविधाओं की बात करें तो यहां इन्फिनिटी स्विमिंल पूल, वाटर स्पोर्ट्स सहित बीच भी दिया गया है।

इस वजह से अलग जगह ठहरे हुए हैं भारतीय खिलाड़ी

इस वजह से अलग जगह ठहरे हुए हैं भारतीय खिलाड़ी

इससे पहले भी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम एक अलग होटल में रुकी थी। जबकि आईपीएल के दौरान भी टीम उसी रिसॉर्ट में ठहरी थी। बीसीसीआई ने इस सिलसिले को एशिया कप में भी जारी रखा है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष भी हैं। यही वजह है कि उन्होंने भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट के लिए अलग इंतजाम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+