भारत को खिलाने होंगे 5 बॉलर, नेहरा ने कहा- हार्दिक पांड्या को बनाओ छठा गेंदबाज

नई दिल्ली, 9 जून: पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने इस बात पर जोर दिया है कि भारतीय टीम को हर मैच में हार्दिक पांड्या से चार ओवर गेंदबाजी नहीं करानी चाहिए। हार्दिक पर ऐसा दबाव डालना ठीक नहीं होगा। हार्दिक ने हाल ही में अपनी फिटनेस हासिल की और अपने पहले सीजन में ही गुजरात टाइटंस को आईपीएल खिताब दिलाया। पांड्या के साथ गुजरात में मुख्य कोच के रूप में काम करने वाले नेहरा ने स्वीकार किया कि भारत को टी20 में हार्दिक की गेंदबाजी की जरूरत है, लेकिन वे चाहते हैं कि टीम मैनेजमेंट उन्हें धीरे-धीरे तैयार करे।

Ashish Nehra says how important Hardik Pandya is as bowling option, India should use him as 6th bowler

नेहरा-पांड्या की साझेदारी ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में अद्भुत प्रदर्शन किया। दोनों की कमेस्ट्री भी काफी अच्छी थी। ऑलराउंडर ने आईपीएल 2022 में बल्ले से अपनी क्षमता साबित की क्योंकि उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बल्लेबाजी क्रम में खुद को नंबर चार पर उतारा था।

नेहरा ने कहा कि पांड्या के पास बल्लेबाज के रूप में किसी भी प्रारूप में फिट होने की क्षमता है लेकिन टी 20 में अगर वह गेंदबाजी को भी संभालते हैं तो उन्हें और ज्यादा फायदा मिलता है।

नेहरा ने आगे टीम इंडिया को सलाह दी कि वह हार्दिक को छठे गेंदबाजी विकल्प के रूप में इस्तेमाल करें और हर मैच में चार ओवर गेंदबाजी करने के लिए उन पर दबाव न डालें।

नेहरा ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, "भारत की टीम के लिए उन्हें हार्दिक पांड्या की आवश्यकता है क्योंकि उनका कोई भी टॉप ऑर्डर का बल्लेबाज गेंदबाजी नहीं करता है। हार्दिक को अक्सर पांचवें गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अगर वह फिट है तो उन्हें गेंदबाजी करनी चाहिए, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन बेहतर होगा कि हार्दिक हर मैच में चार ओवर गेंदबाजी करने के लगातार दबाव के बिना खेलें। आपको पांच गेंदबाजों और हार्दिक पांड्या को छठे गेंदबाज के रूप में खेलना होगा। "

गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच ने कहा कि हार्दिक के पास टीम में दूसरा या तीसरा गेंदबाज बनने की पूरी क्षमता और कौशल है लेकिन हाल के समय में उनको चोटें लगी हैं और जरूरी है भारतीय टीम उनका वर्कलोड मैनेज करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+