Ashes में जो रूट ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड! विराट कोहली के साथ इस अनचाहे लिस्ट में हुए शामिल
Ashes Joe Root equals Virat Kohli Record: पर्थ स्टेडियम में एशेज 2025-26 सीरीज के पहले टेस्ट की सुबह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आग उगल रहे थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को स्टार्क ने अपने घातक स्पेल से तहस-नहस कर दिया। नियमित साथी पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी की।
मिचेल स्टार्क ने गेंद से बरपाया कहर (Ashes Joe Root equals Virat Kohli Record)
मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में ज़ैक क्रॉली को आउट करके इंग्लैंड को खराब शुरुआत दी। स्टार्क ने अपने मैराथन पहले स्पेल को और भी खराब कर दिया, जब उन्होंने बेन डकेट और सबसे बड़े विकेट जो रूट को पवेलियन भेजा। डकेट ने थोड़ा संघर्ष किया और चार चौके लगाए, लेकिन क्रॉली और रूट स्कोरबोर्ड पर कुछ खास योगदान नहीं दे पाए और दोनों विकेट के पीछे कैच आउट हुए।

विराट कोहली के इस अनचाहे रिकॉर्ड से जुड़े रूट
क्रॉली पहले ही ओवर में आउट हुए, जबकि रूट अपनी सात गेंदों की पारी में बहुत अनिश्चित दिखे। जो रूट के लिए यह एक और निराशाजनक प्रदर्शन था। यह उनके टेस्ट करियर का 14वां शून्य (डक) था, और एशेज में यह उनका छठा डक था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह रूट का नौवां डक था, जिसने उन्हें विराट कोहली और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों की सूची में ला खड़ा किया, जिनके नाम भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ डक हैं।
172 रनों पर सिमटी इंग्लैंज की टीम
इस लिस्ट में कोर्टनी वॉल्श (16) सबसे आगे हैं। जो रूट का विकेट स्टार्क के लिए दोहरा जश्न लेकर आया। यह उनका 100वां एशेज विकेट था। स्टार्क की गेंद शॉर्ट ऑफ़ लेंथ थी, जो मध्य और ऑफ स्टंप पर पड़कर थोड़ी सी बाहर निकली और रूट के बल्ले का किनारा लेकर तीसरी स्लिप में मार्नस लाबुशेन के हाथों में चली गई। इंग्लैंड का स्कोर 39/3 हो गया। मिचेल स्टार्क यही नहीम रुके, उन्होंने इस मुकाबले 7 विकेट लिए और इंग्लैंड को महज 172 रनों पर ऑल आउट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications