Ashes: 38 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने दोहराया दुर्लभ रिकॉर्ड, स्मिथ, लाबुशेन और ट्रेविड हेड ने मिलकर किया कारनामा

AUS vs ENG The Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज टेस्ट सीरीज 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इंग्लैंड में हो रही इस सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है।

16 जून को शुरू हो रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अंग्रेजों ने इस टीम के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन पहले ही घोषित कर दी थी और अब ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

Ashes: Australia

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तीन बल्लेबाजों पर विशेष नजर रहेगी। जिनमें मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड का नाम शामिल है। लाबुशेन इस समय दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज हैं। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में निर्णायक शतकीय पारी खेली थी।

स्मिथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दो और हेड तीसरे स्थान पर हैं। इसके साथ ही एक बेहद दुर्लभ रिकॉर्ड भी बन गया है। 1984 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टॉप 3 बल्लेबाज एक ही टीम से खेल रहे हैं।

इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने यह कारनामा किया था। 38 साल पहले गार्डन ग्रीनिज, क्लाइव लायड और लैरी गोम्स तीन ऐसे बल्लेबाज थे जो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 3 पर शामिल थे और वेस्टइंडीज की टीम दिसंबर 1984 में खेली थी।

एशेज की बात करें, तोऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने एक बदलाव किया है, उन्होंने अनुभवी मिशेल स्टार्क को बाहर कर दिया है जो पिछले मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनकी जगह पर जोश हेजलवुड को लाया है। पैट कमिंस ने इसके लिए वर्क लोड को भी जिम्मेदार बताया है लेकिन जोश हेजलवुड की काबिलियत पर भी उनको यकीन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+