Ashes 2023: जैक क्रॉली ने बनाये 189 रन, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की कुटाई कर हासिल की बड़ी बढ़त
Ashes 2023: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम अब बड़ी बढ़त की तरफ बढ़ रही है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने एक मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट पर 384 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के पास फिलहाल 67 रनों की बेहतरीन बढ़त है।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक 14 और कप्तान बेन स्टोक्स 24 रन बनाकर क्रीज पर थे। तीसरे दिन के खेल में इंग्लैंड की टीम एक बड़ी बढ़त बनाते हुए मेहमान ऑस्ट्रेलिया को दबाव में लाने का प्रयास करेगी। ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

जैक क्रॉली ने इंग्लैंड के लिए धाकड़ बैटिंग की और एक बड़ा शतक जड़ा लेकिन वह दुर्भाग्यशाली रहे और 189 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। बेन डकेट ने महज 1 रन बनाया। उनके अलावा मोईन अली का बल्ला भी चला। मोईन अली के बल्ले से 54 रनों की पारी खेली।
जो रूट और क्रॉली ने मिलकर इंग्लैंड के लिए तीसरे विकेट की साझेदारी में 206 रन जोड़े। रूट बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आउट हो गए। रूट के बल्ले से 84 रन आए। उनके पास भी एक शतक जड़ने का बेहतरीन मौका था लेकिन वह हेजलवुड की गेंद पर आउट होकर चले गए।
दिन का खेल समाप्त होने से कुछ देर पहले ही जैक क्रॉली आउट हो गए। ऐसा लग रहा था कि वह अपना दोहरा शतक पूरा करेंगे लेकिन कैमरन ग्रीन ने उनको बोल्ड कर दिया। इस तरह उनकी बड़ी पारी 189 रन पर समाप्त हो गई और इंग्लैंड ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया लेकिन तब तक मेजबान टीम को बढ़त मिल गई थी।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट झटके। उनके अलावा हेजलवुड और कैमरन ग्रीन ने मिलकर 1-1 विकेट हासिल किया। इंग्लैंड की टीम के लिए मुकाबला बेहद अहम है। इस मैच में जीतने पर सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ जाएगी। अंतिम मैच निर्णायक रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications