Ashes 2023: भारत को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टक्कर इंग्लैंड से, जानें एशेज सीरीज का शेड्यूल
एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबले होने वाले हैं।
Ashes 2023: भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में पराजित करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के हौसले बुलंद हैं। कंगारुओं ने टीम इंडिया को हराकर पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में खिताबी जीत दर्ज कर ली। अब ऑस्ट्रेलिया के पास एक और असाइनमेंट है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में खेलने वाली है। इंग्लैंड की टीम को भी इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। इंग्लिश टीम को घरेलू मैदानों पर खेलने का फायदा निश्चित रूप से मिलने वाला है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत है।

एशेज सीरीज 2023 का शेड्यूल
पहला टेस्ट मैच, 16 जून (बर्मिंघम)
दूसरा टेस्ट मैच, 28 जून (लॉर्ड्स, लन्दन)
तीसरा टेस्ट मैच, 6 जुलाई (लीड्स)
चौथा टेस्ट मैच, 19 जुलाई (मैनचेस्टर)
पांचवां टेस्ट मैच, 27 जुलाई (ओवल, लन्दन)
इंग्लैंड की टीम ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मुकाबला खेला था। इंग्लिश टीम ने इसमें बड़ी जीत दर्ज की थी। मेजबान टीम के बल्लेबाज ओली पोप ने दोहरा शतक जमाया था। उनके अलावा बेन डुकेट के बल्ले से भी एक बड़ी शतकीय पारी देखने को मिली थी।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को हराया है और पिछले काफी समय से इंग्लैंड में ही है, ऐसे में उनके इरादे मजबूत हैं। स्टीव स्मिथ और लाबुशेन के अलावा ट्रेविस हेड भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड की टीम को अब कड़ी टक्कर मिलने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि पांच मैचों की इस सीरीज में ऊँट किस करवट बैठता है और क्या नतीजा रहता है।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें
इंग्लैंड (शुरुआती दो टेस्ट): बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डुकेट, डैन लॉरेंस, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जोश टंग, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
ऑस्ट्रेलिया: मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, जोस इंग्लिस, पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लायन, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क।












Click it and Unblock the Notifications