टेस्ट करियर में पहली बार स्टंप हुए जो रूट, अपने नाम किया ये अनचाहा रिकॉर्ड, सचिन और विराट को छोड़ा पीछे

Ashes 2023: एजबेस्टन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज 2023 सीरीज के पहले मैच का आज आखिरी दिन है, और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 174 रन चाहिए। वहीं पहली पारी में अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक लगाने वाले जो रूट के नाम चौथे दिन एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

दरअसल, 2023 एशेज में खेल के चौथे दिन सोमवार (19 जून) को रूट को आक्रामक रवैये की कीमत एक शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ चुकानी पड़ी। उन्होंने मैच की दूसरी पारी में नाथन लियोन के खिलाफ एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश, जिससे वह चूक गए और अपने टेस्ट करियर में पहली बार रूट 46 रन बनाकर स्टंप हो गए। रूट ने पहली पारी में नाबाद शतक बनाया, जोकि उनके टेस्ट करियर का 30वां शतक था।

joe root

रूट ने आउट होने के बाद एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में स्टंप आउट होने के मामले में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस तरह से आउट होने के मामले में केवल वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने रूट से अधिक रन बनाए। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली दोनों टॉप-5 में शामिल हैं, लेकिन अब रूट कोहली और सचिन से आगे निकल गए हैं।

जो रूट स्टंप आउट होने से पहले अपने अर्धशतक से महज 4 रन की दूरी पर थे। उन्होंने दूसरी पारी में 55 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए, जबकि पहली पारी में उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 152 गेंदों में 4 छक्के और 7 चौके की मदद से नाबाद 118 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें- Ashes 2023: टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब नाथन लियोन, महारिकॉर्ड बनाने से 7 विकेट दूर

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार स्टंप होने से पहले सर्वाधिक रन

1. शिवनारायण चंद्रपॉल- 11,414 रन

2. जो रूट- 11,168 रन

3. ग्रीम स्मिथ- 8,800 रन

4. विराट कोहली- 8,195 रन

5. सचिन तेंदुलकर- 7,149 रन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+