Ashes 2023: स्टीव स्मिथ को दर्शकों ने जमकर चिढ़ाया, बेयरस्टो के आउट वाले मामले पर फिर बवाल
Ashes 2023, Steve Smith: स्टीव स्मिथ एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में जब मैदान पर उतरे, तो उनके खाते में एक शानदार आंकड़ा शामिल हो गया। स्टीव स्मिथ का यह सौवां टेस्ट मुकाबला था। वह इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए और सस्ते में आउट होकर चले गए।
स्टीव स्मिथ जब आउट होकर मैदान से बाहर जा रहे थे, तब दर्शकों ने उनको बू किया। स्मिथ को चिढ़ाने के लिए दर्शकों ने स्टेडियम को गूंजा दिया। स्टीव स्मिथ हेडिंग्ले टेस्ट मैच की पहली पारी में क्रीज पर टिकने के बाद संयम खो बैठे और आउट होकर चलते बने।

स्टीव स्मिथ के बल्ले का किनारा लेकर गेंद कीपर के पास गई थी। उनको डीआरएस के बाद तीसरे अम्पायर ने आउट दिया था। इसके बाद दर्शकों ने स्मिथ को चिढ़ाना शुरू कर दिया। दर्शकों ने ऐसा क्यों किया, इसके पीछे की वजह से हर कोई वाकिफ है।
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के अंतिम दिन जिस तरह से बेयरस्टो के आउट के बाद नारेबाजी हुई, वैसा ही नज़ारा हेडिंग्ले में देखने को मिला। बेयरस्टो के स्टम्पिंग को लेकर लोग अभी तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऊपर नाराज दिखाई दे रहे हैं। यही वजह रही कि स्मिथ को इस तरह से बू किया गया।
टॉप ऑर्डर के आउट होने के बाद स्मिथ को भी जल्दी वापस आना पड़ा। वह 22 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। स्टीव स्मिथ को 22 रन के निजी स्कोर पर ब्रॉड ने चलता किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज इस मुकाबला में कुछ खास नहीं कर पाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श की तूफानी पारी संजीवनी साबित हुई। मार्श ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए शतक जमा दिया। उन्होंने दूसरे सेशन के खेल में सैकड़ा जमा दिया। मार्श ने 118 गेंदों का सामना करते हुए 118 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 17 चौके और 4 छक्के जड़े। ऑस्ट्रेलिया 263 रन बनाकर आउट हुई।












Click it and Unblock the Notifications