Ashes 2023: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराया, हेदर नाइट ने खेली कप्तानी पारी
England Women vs Australia Women, 1st ODI Highlights: तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम ने शानदार जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 8 विकेट खोकर 263 रन जड़ दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने इसे आसानी से अपने नाम कर लिया।
इंग्लैंड ने दो विकेट से जीता मैच: कप्तान हीदर नाइट के नाबाद 75 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने इस मुकाबले को 49वें ओवर में दो विकेट से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत काफी तेज हुई थी। महज 12 ओवर में ही इंग्लैंड ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया था। इस दौरान इंग्लैंड के दो विकेट गिरे थे।

बेथ मूनी ने संभाली कमान: ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने एक छोर से टीम को संभाले रखा और नाबाद 81 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। मूनी ने 99 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 260 के पार पहुंचाया। 200 के अंदर 6 विकेट गिर जाने के बाद मूनी ने काफी संभलकर बल्लेबाजी की और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।
टी-20 में मिली थी हार: इस वनडे से पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को इंग्लैंड के हाथों टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया की कोशिश बचे हुए दो वनडे मुकाबलों को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम अपनी जीत के लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम हो सकता है।
इंग्लैंड की महिला प्लेइंग इलेवन: सोफिया डंकले, टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट (कप्तान), नेट साइवर-ब्रंट, एलिस कैप्सी, डेनिएल व्याट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, केट क्रॉस, लॉरेन बेल।
ऑस्ट्रेलिया की महिला प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (कप्तान एवं विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।












Click it and Unblock the Notifications