Ashes 2023: 'हमने तुम्हें रोते हुए टीवी पर देखा था', फैंस ने स्मिथ को किया बुरी तरह ट्रोल और फिर...
England vs Australia, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हो रहे मैच में स्मिथ को बुरी तरह ट्रोल किया गया है।
England vs Australia, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जानी वाली एशेज सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। टेस्ट मैच के पांचवें दिन विनर का फैसला होगा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों ही टीम अभी इस मुकाबले में बनी हुई है। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए बेहतर गेंदबाजी का प्रदर्शन करना होगा।
स्मिथ का नहीं चला बल्ला: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ पहले मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। स्मिथ के बल्ले से पहली पारी में सिर्फ 16 रन निकले। जबकि दूसरी पारी में वह 6 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन अपनी फील्डिंग के कारण स्टीव स्मिथ चर्चा में बने हुए हैं।

फैंस ने किया ट्रोल: इंग्लैंड के खिलाफ स्लीप में स्टीव स्मिथ ने एक बेहतरीन कैच लपकने का काम किया। स्टीव स्मिथ जब बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे तो मैच देखने आए इंग्लिश दर्शकों ने उन्हें चिढ़ाने का काम किया। इंग्लिश क्राउड ने जोर-जोर से एक सुर में गाना गाते हुए स्मिथ को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
पुराने दिनों की दिलाई याद: फैंस ने स्टीव स्मिथ को पुराने दिनों की याद दिलाते हुए एक गाना गया। फैंस ने गाते हुए कहा, 'हमने तुम्हें रोते हुए टीवी पर देखा था'(WE SAW YOU CRY ON THE TALLY)। फैंस ने ऐसा कर स्टीव स्मिथ को साल 2018 की याद दिला दी। जब बॉल टेंपरिंग की घटना के कारण स्मिथ को बैन कर दिया गया था।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: स्टीव स्मिथ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्मिथ के इस वीडियो पर फैंस की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। ऑस्ट्रेलिया को अगर एशेज सीरीज का पहला मुकाबला जीतना है तो उस्मान ख्वाजा को टीम के लिए बड़ी पारी खेलनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications