Mohammed Siraj की सोशल मीडिया पोस्ट ने जनाई भोसले का जीता दिल, क्रिकेटर के लिए शेयर किया ये खास Emoji
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हाल ही में रमजान और आगामी आईपीएल 2025 सीजन से पहले उमराह करने के लिए मक्का गए थे। 18 फरवरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा की एक तस्वीर शेयर की। सिराज 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की मुख्य टीम में नहीं हैं। गेंदबाज तीन नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व में से एक हैं। उन्होंने इस ब्रेक का इस्तेमाल मस्जिद अल-हरम जाने के लिए किया।
सिराज ने सोशल मीडिया पर एक 'अल्हमदुलिलाह' के कैप्शन के साथ अपनी खुशी व्यक्त किया। इस पोस्ट पर महान गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने तीन लाल दिल वाले इमोजी के साथ उनके पोस्ट का जवाब दिया। यह बातचीत सिराज और जनाई के बीच की दोस्ती को उजागर करती है।

मोहम्मद सिराज की नई आईपीएल टीम
आईपीएल 2025 में मोहम्मद सिराज गुजरात टाइटन्स (GT) के लिए खेलेंगे। टीम ने मेगा ऑक्शन के दौरान उन्हें ₹12.25 करोड़ में खरीदा था। फैंस उन्हें अपनी नई टीम के साथ एक्शन में देखने के लिए उत्सुक हैं। सिराज 25 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पहले मैच की तैयारी कर रहे हैं।
जनाई भोसले ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट में सिराज की तारीफ की। उन्होंने वैनिटी वैन में साथ में गाते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने जनाई के डेब्यू म्यूजिक एल्बम के गाने 'केहंदी है' के लाइन्स गाए। अपनी पोस्ट में ज़नाई ने लिखा कि, 'उस व्यक्ति के लिए जो हममें से बहुतों के लिए अपने सपनों का पीछा करने का कारण है। आप बस अब तक के सबसे बेहतरीन व्यक्ति हैं!'
सिराज पिछले महीने मुंबई के एस्कोबार-तापस बार में जनाई की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। ज़नाई ने इंस्टाग्राम पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह सिराज के साथ समय बिताती दिख रही थीं। इसके बाद तेज गेंदबाज ने लिखा कि, 'मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं। बिना इसके कहीं भी मुझे रहना नहीं। जैसा है चांद सितारों में। मेरी बहना है एक हजारों में।' ये संदेश उनकी गहरी दोस्ती और भाई-बहन के रिश्ते को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications