IPL छोड़ते ही अश्विन ने किया विदेशी लीग का रुख, इस देश में जाकर खेलने के लिए भेजा अपना नाम
Ravichandran Ashwin: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कुछ दिनों पहले ही आईपीएल से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उस समय उन्होंने कहा था कि अब कुछ नए ऑप्शन देख रहा हूं, दुनिया में चल रही लीग क्रिकेट में खेलने के बारे में सोच रहा हूं। अब कुछ वही होता नज़र आ रहा है।
अश्विन किसी विदेशी लीग में जाने के प्लान पर काम कर रहे हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार ILT20 के आयोजक फिलहाल इस स्टार स्पिनर से बातचीत कर रहे हैं। जैसे ही नामांकन संबंधी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, उनका नाम नीलामी सूची में शामिल हो सकता है।

नामांकन प्रक्रिया इस समय जारी है, और 10 सितंबर अंतिम तारीख के रूप में निर्धारित की गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो अश्विन का नाम इस लीग में होगा और वह एक बार फिर से टी20 क्रिकेट में अपनी स्पिन का जादू बिखेरते हुए नज़र आएंगे।
इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि अश्विन ने आयोजकों से बात होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि हाँ, मैं आयोजकों से बात कर रहा हूँ। उम्मीद है कि अगर मैं नीलामी के लिए पंजीकरण करता हूँ, तो मुझे कोई खरीदार ज़रूर मिलेगा।
अश्विन से पहले एक भारतीय खेल चुका है
अगर अश्विन को इस लीग में चुना जाता है, तो वह इसमें खेलने वाले सबसे बड़े स्टार भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले रॉबिन उथप्पा और युसूफ पठान जैसे प्लेयर्स का चयन हुआ था लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। अम्बाती रायडू को एमआई एमिरेट्स की तरफ से खेलने का मौका मिला था।
अश्विन को शायद मिला है आश्वासन
एस अलग रहा है कि अश्विन को कुछ टीमों से आश्वासन मिला है। पहले से कुछ आश्वासन मिलने बिना शायद वह खेलने की बात नहीं करते क्योंकि अचानक उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा की है और उस नोट में विदेशी लीग में किस्मत आजमाने के बारे में भी कहा था। टी20 क्रिकेट में अश्विन के पास काफी लंबा अनुभव है और आईपीएल में वह कई अलग-अलग टीमों की तरफ से खेले हैं।












Click it and Unblock the Notifications