Aryaman Birla Net Worth: कोहली से कितने गुना अमीर हैं RCB के नए मालिक, आर्यमन बिड़ला की नेटवर्थ उड़ा देगी होश
Aryaman Birla Net Worth: आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), को अब एक नया और युवा 'किंग' मिल गया है। पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर आर्यमन बिड़ला ने आरसीबी का मालिकाना हक हासिल कर लिया है। इस सौदे की कीमत ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है, क्योंकि यह अधिग्रहण लगभग 1.6 बिलियन डॉलर (करीब 16,700 करोड़ रुपये) में हुआ है।
कभी राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने वाले आर्यमन अब आरसीबी की किस्मत के मालिक बन गए हैं। आर्यमन बिड़ला का क्रिकेट से रिश्ता नया नहीं है। वे एक बेहतरीन बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे हैं और मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि साल 2018 के आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था लेकिन उनकी नेटवर्थ इतनी है, जिसे जानने के बाद सिर चकरा सकता है।

कई बिजनेस करते हैं हैंडल
आर्यमन आदित्य बिड़ला ग्रुप के कई बिजनेस संभालते हैं। उनके पिता कुमार मंगलम बिड़ला ग्रासिम, हिंडाल्को, अल्ट्राटेक सीमेंट, आदित्य बिड़ला नुवो, आइडिया सेल्युलर, आदित्य बिड़ला रिटेल के मालिक हैं। इसके अलावा कनाडा में आदित्य बिड़ला मिनिक्स और बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के वे कुलाधिपति हैं। ये सभी बिजनेस आय के प्रमुख साधन हैं।
आर्यमन बिड़ला की नेटवर्थ
आर्यमान बिड़ला की आमदनी ग्रुप में उनकी भूमिका से आती है। उनकी नेटवर्थ 70 हजार करोड़ रुपये बताई जाती है, जो 28 साल की उम्र में काफी ज्यादा है। इस हिसाब से वह विराट कोहली से 70 गुना ज्उयादा अमीर हैं। उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है। अभी तो उनके करियर की शुरुआत भर हुई है। नेटवर्थ और संपत्ति समय के साथ बढ़ती चली जाएगी।
आर्यमन के पिता कुमार मंगलम बिड़ला की कुल संपत्ति लगभग 2.32 लाख करोड़ रुपये (2,32,850 करोड़) आंकी गई है। बिड़ला परिवार भारत के सबसे अमीर परिवारों की सूची में टॉप-5 में शामिल है। आर्यमन इसी विशाल साम्राज्य के वारिस हैं और अब वे आरसीबी के नए चेयरमैन के रूप में टीम का भविष्य तय करेंगे।
टाइम्स ग्रुप और ब्लैकस्टोन का भी साथ
इस ऐतिहासिक डील में आर्यमन बिड़ला अकेले नहीं हैं। उनके साथ टाइम्स ग्रुप, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स भी शामिल हैं। हालांकि टीम का मुख्य चेहरा और चेयरमैन आर्यमन बिड़ला ही होंगे।












Click it and Unblock the Notifications