अरुंधति की आग में झुलसी ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग यूनिट, पर्थ वनडे मैच में भारतीय गेंदबाज का तहलका
Australia Women vs India Women: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ एकदिवसीय मैच में भारत की एक युवा महिला गेंदबाज ने धमाल मचा दिया है। भारतीय गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग यूनिट पर कहर बनकर टूटने का काम किया है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए इस भारतीय गेंदबाज को खेलना मुश्किल हो गया।
आईसीसी चैम्पियनशिप के तहत खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और अरुंधति रेड्डी ने तबाही मचा दी। कंगारू बल्लेबाजों को अरुंधति रेड्डी ने अपनी आंधी में उड़ा लिया। टॉप क्रम बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ।

ऑस्ट्रेलिया के ओपनरों ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान करने में कमी नहीं छोड़ी। फ़ोबे लिचफील्ड और जॉर्जिया वॉल ने पहले विकेट के लिए 58 रनों की भागीदारी की। इसके बाद अरुंधति को गेंदबाजी आक्रमण पर लाया गया और उन्होंने तबाही मचा दी।
उन्होंने दोनों ओपनरों को आउट कर वापस भेज दिया और टीम इंडिया की वापसी कराई। इसके बाद भी वह नहीं रुकीं। एलिस पेरी और बेथ मूनी को भी अरुंधति रेड्डी ने आउट कर पवेलियन भेज दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की रन रेट पर लगाम लगाने का काम किया। 20 रनों के भीतर ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने 4 विकेट गंवा दिए और स्कोर 78/4 हो गया।












Click it and Unblock the Notifications