फुटबॉलर बन गए अर्शदीप सिंह, गेंद को पैर से मारी टक्कर और उड़ा दिए स्टंप, बल्लेबाज को लौटाया पवेलियन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने अपनी फील्डिंग से ऐसा कमाल किया, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया। भारतीय तेज गेंदबाज ने फुटबॉल जैसी स्किल दिखाते हुए बेवन जैकब्स को रन आउट कर दिया।

न्यूजीलैंड का यह बल्लेबाज तेजी से रन बना रहा था, लेकिन अर्शदीप की फुर्ती और सूझबूझ ने उसकी पारी पर ब्रेक लगा दिया। यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 18वें ओवर में हुई। अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे और सामने ग्लेन फिलिप्स थे। अर्शदीप ने शानदार यॉर्कर डाली, जिसे फिलिप्स ने अपने पैरों के पास रोकने की कोशिश की। गेंद उनसे टकराकर पास ही रह गई।

arshdeep singh

इसी दौरान बेवन जैकब्स ने तेजी से रन लेने की कोशिश की। अर्शदीप ने गेंद की तरफ तेजी से बढ़ते हुए उसे हाथ से उठाने के बजाय पैर से स्टंप की दिशा में मार दिया। गेंद सीधे विकेटों पर जा लगी। जैकब्स ने डाइव लगाकर क्रीज तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन उनका बल्ला समय पर जमीन पर नहीं पहुंचा। तीसरे अंपायर की जांच के बाद उन्हें रन आउट करार दिया गया।

बेवन जैकब्स उस समय अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 16 गेंदों पर 31 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। उनकी तेज पारी न्यूजीलैंड के स्कोर को रफ्तार दे रही थी। ऐसे में उनका विकेट भारत के लिए अहम साबित हुआ।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 225 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली, जबकि फिन एलन ने 45 रन बनाए। जैकब्स ने भी तेज रन जुटाकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया, लेकिन अर्शदीप ने उन्हें पवेलियन भेजकर भारत को अहम सफलता दिलाई।

भारतीय गेंदबाजों की आज जमकर पिटाई हुई, कीवी बल्लेबाजों ने गदर मचा दिया। भुवनेश्वर कुमार और अक्षर पटेल सहित सभी गेंदबाज खर्चीले साबित हुए। टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+