अर्शदीप सिंह ने बताए टॉप 5 खतरनाक खिलाड़ियों के नाम, 1 की हो गई कार एक्सीडेंट में मौत
Arshdeep Singh: क्रिकेट में जब सबसे खतरनाक पावर हिटर्स की बात होती है तो हर फैन की अपनी अलग पसंद होती है। कोई एमएस धोनी को अंतिम ओवरों का सबसे बड़ा फिनिशर मानता है तो किसी के लिए युवराज सिंह के छह गेंदों पर छह छक्के आज भी सबसे यादगार पल हैं। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दोनों को टॉप पर नहीं रखते हैं।
अर्शदीप सिंह ने एक बातचीत में टॉप पांच बल्लेबाजों के बारे में बताया है। उन्होंने उन बल्लेबाजों का नाम बताया है, जिनके अंदर दुनिया भर के गेंदबाजों में खौफ रहा है। अर्शदीप सिंह ने नंबर एक पर किसी भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं रखा।

अर्शदीप के अनुसार क्रिस गेल से ज्यादा दूर और आसानी से छक्का कोई अन्य खिलाड़ी नहीं मार सकता है। हार्ड हिटर में क्रिस गेल को ही उन्होंने पहले स्थान पर रखा है। उन्होंने कहा कि नेट्स पर वह रूककर आराम से खेलते हैं लेकिन पिच पर जाकर तबाही मचा देते हैं।
भारत के दो बल्लेबाज अर्शदीप की लिस्ट में शामिल
भारत से दो बल्लेबाजों का नाम लेते हुए अर्शदीप ने दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी को रखा है। धोनी से वह आईपीएल में पिटाई भी खा चुके हैं, इस वजह से उन्होंने इस लिस्ट में उनका नाम शामिल किया है। उनके बाद युवराज सिंह को भी उनकी लिस्ट में जगह मिली है।
धोनी को लेकर उन्होंने कहा कि अगर वह मेरे सामने होंगे, तो मैं यही चाहूंगा कि वह सिंगल लेकर दूसरे छोर की तरफ चले जाएं। मैं उनको स्ट्राइक पर रहते नहीं देखना चाहता। अर्शदीप का मतलब यही था कि अगर धोनी क्रीज पर होंगे, तो चौके और छक्के लगेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के दो प्लेयर्स शामिल
अंतिम दो स्थानों पर अर्शदीप ने मैथ्यू हेडन और एंड्रू सायमंड्स को रखा। हालांकि वह इन दोनों के साथ नहीं खेले लेकिन बचपन में खेलते हुए जरूर देखा होगा। दोनों के शॉट बड़े तेज होते थे। सायमंड्स के पास तो ताकात ही इतनी थी कि मिसटाइम शॉट भी छक्का हो जाता था। सायमंड्स का 46 की उम्र में कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications
