IND vs SA: बुमराह और भुवनेश्वर से आगे निकले अर्शदीप सिंह, गेंद से बरपाया ऐसा कहर कि बन गया रिकॉर्ड
India vs South Africa 3rd T20 Match: अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी से भारत को एक शानदार जीत दिलाई है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में अंतिम ओवर में 25 रन बचाने में वह सफल रहे। इसके साथ ही अर्शदीप सिंह ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। पिछले कुछ समय में अर्शदीप सिंह गेंद से लगातार कमाल का प्रदर्शन करते नजर आए हैं।
कमाल की फॉर्म में अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह ने दो साल में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों को पछाड़कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। यह उनके अनुशासन, मेहनत को दिखाता है। टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल युजवेंद्र चहल के पास है, जिन्होंने 96 विकेट लिए हैं। लेकिन अर्शदीप के प्रदर्शन को देखकर यह लग रहा है कि चहल का यह रिकॉर्ड जल्द ही टूट सकता है।

अर्शदीप सिंह ने बनाया रिकॉर्ड
अर्शदीप सिंह ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय तेज गेंदबाजों की लिस्ट में एक नया मुकाम हासिल किया है। अब वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप ने भुवनेश्वर कुमार के 90 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इस फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया था।
बुमराह को भी छोड़ा पीछे
अर्शदीप ने मैच के दौरान पहले एक विकेट लेकर भुवनेश्वर का रिकॉर्ड बराबर किया और फिर अंतिम ओवरों में दो और विकेट लेकर खुद को नंबर-1 बना लिया। इसके साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह को भी पीछे छोड़ दिया। अर्शदीप सिंह ने पिछले कुछ समय में अपनी गेंदबाजी में जबरदस्त सुधार किया है।
साल 2022 में किया था डेब्यू
अर्शदीप ने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अपने शानदार प्रदर्शन के कारण उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। अर्शदीप ने अपनी गेंदबाजी से कई मैचों में भारत को जीत दिलाई है, खासकर जब मैच करीब-करीब फंसा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications