अर्शदीप सिंह साल के बेस्ट खिलाड़ी बन सकते हैं, ICC अवॉर्ड्स की ख़ास कैटेगरी में किया गया नोमिनेट
अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी इस इस साल प्रभावशाली प्रदर्शन किया। एशिया कप से लेकर टी20 वर्ल्ड कप तक उनकी चर्चा रही है।

ICC Emerging Player of the Year Nomination: अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया था। आईसीसी ने भी उनके प्रदर्शन को संज्ञान में लिया है। इस साल के आईसीसी अवॉर्ड्स की खास कैटेगरी में अर्शदीप सिंह को नोमिनेट किया गया है। अर्शदीप सिंह के साथ लिस्ट में तीन और नाम शामिल हैं। कुल चार खिलाड़ियों को आईसीसी पुरस्कारों के लिए इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर के लिए नोमिनेट किया गया है। अन्य तीन खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान से आते हैं।

टी20 क्रिकेट में अर्शदीप रहे हैं बेहतरीन
इस साल इंग्लैंड दौरे पर अर्शदीप सिंह को डेब्यू करने का मौका मिला था। इसके बाद सबसे छोटे प्रारूप में उनका खेल लगातार बेहतरीन होता चला गया। टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने प्रभावी प्रदर्शन किया। अर्शदीप सिंह ने 8.17 के इकोनमी रेट से कुल 33 विकेट अपने नाम किये हैं। नई गेंद के साथ उन्होंने जबरदस्त स्विंग की है। इसके अलावा पुरानी गेंद के साथ डेथ ओवरों में भी अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन कार्य किया है। इसका फल उनको मिला और आईसीसी ने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर के लिए उनको नोमिनेट किया है।

एशिया कप में कैच छोड़ने पर हुए थे ट्रोल
इस साल एशिया कप में अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी अच्छी की लेकिन सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाफ छोड़े गए एक कैच ने फैन्स को उनका दुश्मन बना दिया। पाकिस्तान के आसिफ अली बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्शदीप सिंह से कैच छुट गया था। इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने उस मैच को जीत लिया था। अर्शदीप सिंह पर कई तरह के आरोप लगे थे। यहां तक कहा गया था कि अर्शदीप सिंह ने जानबूझकर कैच छोड़ा है। इसके बाद भारतीय क्रिकेट के तमाम खिलाड़ी अर्शदीप सिंह के समर्थन में आए थे। वहां से एक बार फिर से खड़े होकर अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया।

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर के लिए तीन और नाम
मार्टिन गप्टिल को बतौर ओपनर रिप्लेस करने वाले कीवी खिलाड़ी फिन एलेन का नाम भी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर में शामिल किया गया है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 411 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका से आने वाले मार्को यानसेन को भी लिस्ट में शामिल किया गया है। यानसेन ने 36 टेस्ट विकेट झटके हैं। अफगानिस्तान से आने वाले इब्राहिम जादरान का नाम भी शामिल है। श्रीलंका में उन्होंने एकदिवसीय मैच में 162 रनों की पारी खेली थी। अफगानिस्तान के लिए वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर उनके नाम है।












Click it and Unblock the Notifications