IND vs NZ: अर्शदीप के पास नया इतिहास लिखने का मौका, बना सकते हैं ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई भारतीय नहीं कर पाया टच

Arshdeep Singh T20I Record: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में इतिहास रचने का मौका होगा। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्शदीप सिंह भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं, उनके नाम सर्वाधिक विकेट है।

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ पांच विकेट की जरूरत है। अगर वह इस उपलब्धि को हासिल कर लेते हैं, तो ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।

Arshdeep Singh

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को क्राइस्टचर्च में खेला जाना है। ऐसे में अर्शदीप पर सभी की नजरें रहेंगी। वह हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले के दौरान कंधे पर चोट लगने के रिटायर्ड हो गए थे। हालांकि बेंगलुरु में पांचवें टी20 के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी की थी लेकिन बारिश के कारण वह मैच नहीं हो सका।

99 मैचों में झटके 145 विकेट

अर्शदीप सिंह ने 2022 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में अपनी जगह मजबूत की। वह 2025 की शुरुआत में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

अब तक 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अर्शदीप ने 20.30 की औसत से 145 विकेट हासिल किए हैं। उनके नाम दो बार चार विकेट लेने का कारनामा और एक बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर पांच विकेट है।

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल होने का मौका

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करते ही अर्शदीप इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दुनिया के नौवें गेंदबाज बन सकते हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान इस प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। उनके नाम 118 मैचों में 197 विकेट दर्ज हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शानदार रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह का न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन भी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 17 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 20 रहा है। उनके नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ एक चार विकेट और एक पांच विकेट का प्रदर्शन भी दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+