अर्शदीप सिंह बनाएंगे टी20 इतिहास में सबसे बड़ा भारतीय रिकॉर्ड, दुनिया दबा लेगी दांतों तले उंगलियां
Arshdeep Singh: एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ होना है। भारतीय टीम इस इवेंट में सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में टीम इंडिया में क्षमतावान खिलाड़ी शामिल हैं। कुल आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।
भारतीय टीम की बैटिंग की तरह गेंदबाजी में दो नाम अहम हैं। उनमें पहला नाम जसप्रीत बुमराह का है और दूसरा अर्शदीप सिंह का नाम है। अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का एक बड़ा मौका आया है। वह कुछ ऐसा करने वाले हैं, जो पहले किसी भारतीय ने नहीं किया।

टी20 क्रिकेट में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन लाजवाब रहता है। एशिया कप में यूएई के खिलाफ होने वाले पहले मैच में वह एक ऐतिहासिक कारनामा करने वाले हैं। वह इतिहास रचने से महज एक ही विकेट दूर हैं और इस मैच में वह कम से कम एक विकेट तो हासिल कर लेंगे।
एक विकेट लेते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्शदीप के विकेटों का आंकड़ा 100 तक पहुंच जाएगा। अभी वह 99 विकेटों पर हैं। उन्होंने कुल 63 मैचों में यह आंकड़ा प्राप्त किया है और यूएई के खिलाफ शायद शतक जड़ने में सफल हो जाएंगे। यह भारत की तरफ से टी20 में 100 विकेट का पहला मामला होगा।
Arshdeep Singh रचेंगे इतिहास
अर्शदीप और टीम इंडिया के लिए यह खास उपलब्धि होने वाली है। भारत के लिए युजवेंद्र चहल के नाम 96 विकेट हैं लेकिन उस आंकड़े को अर्शदीप पहले ही पार कर चुके हैं। अब 100 के साथ इतिहास रचना है। इसके साथ ही वह दुनिया के उन चुनिन्दा गेंदबाजों में शामिल होंगे, जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट हैं।
लिस्ट में सबसे टॉप नाम टिम साउदी का है, जिनके नाम 164 विकेट हैं लेकिन इस कीर्तिमान को तोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब राशिद खान (162) हैं। पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ चल रही टी20 त्रिकोणीय सीरीज में ही वह इस आंकड़े को हासिल कर सकते हैं।
Arshdeep Singh की दिग्गजों में एंट्री होगी
वर्ल्ड क्रिकेट में टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए 100 विकेट का आंकड़ा कुल 22 गेंदबाजों ने हासिल किया है। अर्शदीप सिंह इस खास सूची में 23 वें खिलाड़ी होंगे। भारत से वह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे। 26 की उम्र में वह एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications