IPL Auction 2025: अर्शदीप बने इस आईपीएल में बिकने वाले पहले खिलाड़ी, जानिए किस टीम ने ऊंचे दामों में खरीदा
IPL Auction 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धांसू प्रदर्शन के बाद अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स ने पिछले दो सीजन से टीम में रखा था। इस बार टीम से उनको रिलीज कर दिया गया। प्रीति जिंटा की टीम ने लगभग सभी प्लेयर्स को रिलीज कर दिया। अर्शदीप के ऊपर बड़ी बोली लगी है।
आईपीएल में अर्शदीप के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने अब तक कुल 65 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके खाते में कुल 76 विकेट आए हैं। एक बार उन्होंने 5 विकेट झटके हैं। दो बार पारी में उन्होंने 4 विकेट लेने का कारनामा किया है। जरूरत पड़ने पर वह छक्के भी मार सकते हैं। बाद में आरसीबी की एंट्री हुई, यहाँ से राजस्थान रॉयल्स ने रूचि दिखाई। बाद में हैदराबाद की एंट्री हुई और रॉयल्स के साथ बिड वॉर चला। 15.75 करोड़ में उनको हैदराबाद ने खरीद लिया और पंजाब किंग्स ने RTM कर दिय।

इसके बाद हैदराबाद को आरटीएम का प्राइस बढाने के लिए पूछा और हैदराबाद ने 18 करोड़ प्राइस कर दिया, इसके बाद पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में अर्शदीप को खरीद लिया।
इंटरनेशनल क्रिकेट में हालिया समय में अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए नीलामी में सभी टीमों का ध्यान खींचा। पंजाब किंग्स से उनको 4 करोड़ रुपये मिलते थे। इस बार उनको बड़ी रकम मिलने के कयास पहले से लगाये जा रहे थे।
आईपीएल में अर्शदीप के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने अब तक कुल 65 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके खाते में कुल 76 विकेट आए हैं। एक बार उन्होंने 5 विकेट झटके हैं। दो बार पारी में उन्होंने 4 विकेट लेने का कारनामा किया है। जरूरत पड़ने पर वह छक्के भी मार सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications