26 वर्ष के अर्जुन तेंदुलकर कैसे करते हैं कमाई? बिना इंटरनेशनल खेले होश उड़ाने वाली नेटवर्थ
Arjun Tendulkar Net Worth: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का आज जन्मदिन है, वह 26 साल के हो गए हैं। अर्जुन अपना नाम बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश उनकी है लेकिन काम मुश्किल है।
पिता सचिन से तुलना करने की वजह से उनके ऊपर दबाव ज्यादा रहता है। उन्होंने खुद को एक अलग स्टाइल में पेश किया है। वह गेंदबाजी पर ज्यादा फोकस रखते हैं और निचले क्रम में बैटिंग करते हैं। जन्मदिन के अवसर पर यह जानना चाहिए कि इंटरनेशनल क्रिकेट खेले बिना अर्जुन तेंदुलकर कैसे करोड़ों के मालिक हैं।

अर्जुन तेंदुलकर की आय के सोर्स
आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को पहली बार खरीदा था, उस समय उनकी फीस 20 लाख थी। बाद में बेस प्राइस बढती गई और यह 25 लाख से होते हुए 30 लाख तक पहुँच गई। आईपीएल में आने के बाद ही अर्जुन तेंदुलकर की ब्रांड वैल्यू में इजाफा देखने को मिला।
इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में आर्जुन तेंदुलकर खेलते हैं, उससे पैसा आता है। रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे बड़े इवेंट्स से पैसे मिलते हैं। इसमें सैलरी मिलती है।
इसके बाद उनको ब्रांड्स से भी पैसा मिल जाता है, हालांकि वह कोई बड़ा नाम नहीं बने हैं लेकिन नाम होने की वजह से उनको रील्स या अन्य कुछ प्रमोशन के मौके मिल जाते हैं, उससे कमाई हो जाती है। बड़े घर से आने की वह से पिता की संपत्ति में भी कुछ हिस्सा अर्जुन का होने की अटकलें हैं।
अर्जुन तेंदुलकर की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन तेंदुलकर की कुल अनुमानित नेट वर्थ लगभग ₹22 करोड़ के आस-पास है। यह आंकड़ा IPL की सैलरी, घरेलू क्रिकेट की आय, ब्रांड एंडोर्समेंट और पारिवारिक संपत्ति को जोड़कर तय किया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट खेले बिना करोड़ों की दौलत होना छोटी बात नहीं है। हालांकि कुछ चीजें अर्जुन को विरासत में मिली है लेकिन सब कुछ वहीं से हुआ है, ऐसा नहीं कहा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications