बहन सारा तेंदुलकर ने मनाया अर्जुन के शतक का जश्न, सोशल मीडिया पर इस तरह लुटाया प्यार

Arjun Tendulkar Ranji debut century: आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के लिए अब तक अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन उनकी इस दमदार परफॉर्मेंस के बाद उन्हें चांस दिया जा सकता है।

Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar Ranji debut century: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। रणजी ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर ने अपने डेब्य़ू मैच में ही इतिहास रच दिया है। अपने पिता की तरह ही पहले रणजी मैच में शतक लगाकर अर्जुन तेंदुलकर ने सभी को हैरान करने का काम किया है। बॉलिंग ऑलराउंडर माने जाने वाले अर्जुन तेंदुलकर की बल्लेबाजी देख क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह गए हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने दिखाया दम

अर्जुन तेंदुलकर ने दिखाया दम

अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई छोड़कर गोवा से रणजी मैच खेलने का फैसला लिया था। मुंबई से रणजी खेलने का मौका नहीं मिल पाने के कारण अर्जुन ने ऐसा किया। अर्जुन का यह फैसला उनके लिए फायदेमंद साबित रहा। अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने दमदार बल्लेबाजी कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। कुछ लोगों ने अर्जुन के लिए नेपोटिज्म शब्द तक का इस्तेमाल कर दिया था।

भाई के शतक से झूम उठी बहन सारा

भाई के शतक से झूम उठी बहन सारा

अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पहले फर्स्ट क्लास मैच में शतक जड़ा तो सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई। लेकिन उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन बहन सारा तेंदुलकर ने अपने भाई के इस कारनामे का जश्न सोशल मीडिया के जरिए मनाया। अर्जुन की तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने लिखा कि Proudestestest sister today.. सारा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

अर्जुन ने खेली 120 रनों की पारी

अर्जुन ने खेली 120 रनों की पारी

गोवा और राजस्थान के बीच मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लेकिन गोवा के बल्लेबाजों ने राजस्थान के इस फैसले को गलत साबित करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में रन बटोरे। अर्जुन 207 गेंदों में 16 चौके और दो छक्के की मदद से 120 रन बनाए। उन्होंने छठे विकेट के लिए सुयश के साथ 221 रन की साझेदारी निभाई। इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर गोवा ने राजस्थान के सामने रनों का पहाड़ खड़ा करने में कामयाबी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+