अर्जुन तेंदुलकर IPL में पानी पिलाते रह जाएंगे, खेलने का नहीं मिलेगा मौका, किसने किया चौंकाने वाला खुलासा

IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले अर्जुन तेंदुलकर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मुंबई इंडियंस छोड़कर अब वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या उन्हें इस टीम में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। मुंबई में रहते हुए भी उनको खेलने के मौके कम मिले थे।

इस मुद्दे पर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी राय रखी है और उन्होंने बिना घुमाए-फिराए साफ बात कही है। अर्जुन ने 2021 में मुंबई इंडियंस के साथ अपना आईपीएल सफर शुरू किया था। लखनऊ की टीम में शामिल होकर वह नई शुरुआत करना चाहते हैं और ज्यादा मैच खेलना चाहते हैं।

ipl 2026

अश्विन का मानना है कि मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन में अर्जुन के लिए जगह बनना आसान नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक टीम में कई खिलाड़ियों को चोट जैसी स्थिति न बने, तब तक अर्जुन को मौका मिलना मुश्किल दिखता है।

अश्विन ने कर दी भविष्यवाणी

उन्होंने कहा 'अर्जुन तेंदुलकर तो खेलेगा ही नहीं, और चलिए उस तरफ जाते भी नहीं हैं। मुझे लगता है कि उनके लिए बहुत मुश्किल है क्योंकि इस लाइनअप में मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज मौजूद हैं। जब टीम में इतने सारे तेज गेंदबाज हों, तो वह कैसे खेलेगा? मुझे नहीं लगता कि उसका कोई चांस बनता है, जब तक कि टीम के कई खिलाड़ी एक साथ चोटिल न हो।'

क्रिकेट में चीजें जल्दी बदलती हैं। अगर मौका मिलता है और वह उसे अच्छे से इस्तेमाल करते हैं, तो कहानी पलट भी सकती है। फिलहाल नजर इस बात पर रहेगी कि लखनऊ की टीम उन्हें कब और कैसे मौका देती है। अश्विन की बातों में सच्चाई भी दिखाई देती है। लखनऊ का पिछला प्रदर्शन खराब रहा था, ऐसे में शुरुआती मैचों में अर्जुन का इस्तेमाल शायद नहीं किया जाएगा।

मुंबई इंडियंस के साथ कैसा रहा प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के साथ खेले गए 5 मैचों में अर्जुन का प्रदर्शन ख़ास नहीं रहा है। वह महज 3 विकेट ले पाए हैं और बल्ले से 13 रन आए हैं। हालांकि घरेलू क्रिकेट में वह लगातार अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+